छत्तीसगढ़ में धीमी हुई मानसून की रफ्तार, तापमान में होगी वृद्धि, आज कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना

रायपुर. छत्तीसगढ़ में मौसम लगातार करवट बदल रहा है. दक्षिण क्षेत्रों में मानसून पहुंच गया है, जिसके अगले 4-5 दिनों में आगे बढ़ने की स्थिति संभव नहीं है. राजधानी में आज सुबह से बादल छाए हुए हैं. हालांकि, बारिश होने की संभावना नहीं है. मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक प्रदेश के कुछ इलाकों में बादल गरजने, बारिश और तेज हवा चलने की आशंका जताई है. वहीं अगले 3 दिनों में तापमान 2-3 डिग्री वृद्धि हो सकती है.

पिछले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई. सबसे ज्यादा दिन का तापमान राजधानी रायपुर में 38 डिग्री जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि पूर्वी बिहार के ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण फैला हुआ है. प्रदेश में आज कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने और गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. वहीं कुछ इलाकों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने और वज्रपात होने की भी संभावना है. उन्होंने बताया कि वर्षा का मुख्य क्षेत्र उत्तर छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है.

मानसून को लेकर मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि अरब सागर से आने वाली मानसूनी हवाएं कमजोर होने के कारण मानसून की गतिविधि आगे नहीं बढ़ रही है. अगले चार से पांच दिनों में स्थिति यही बने रहने की संभावना है.राजधानी रायपुर में आज आकाश आंशिक मेघमय रहने की संभावना है. अधिकतम 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन :...

दुर्ग। इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) की ओर से बीआईटी कॉलेज दुर्ग में आयोजित 11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन...

दुर्ग में सिद्धितप महामहोत्सव का भव्य समापन : 7,500...

दुर्ग। श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट एवं शासन स्पर्श वर्षावास समिति, दुर्ग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सिद्धितप पारणा महामहोत्सव का मंगलवार...

बीजापुर में माओवादी डंप का भंडाफोड़ : SLR-INSAS समेत...

बीजापुर। जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों को सर्चिंग और डिमाइनिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। बेदरे थाना क्षेत्र के...

कांग्रेस के 307 ब्लॉक अध्यक्षों को प्रशिक्षण : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ओर से प्रदेशभर के ब्लॉक अध्यक्षों के लिए चलाए गए संभागवार प्रशिक्षण अभियान का मंगलवार को समापन हो गया। अभियान...