वृक्षारोपण से भविष्य सुरक्षित करने की मुहिम… भिलाई में स्नेहा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की अच्छी पहल

भिलाई। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून 2025 से स्नेहा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा एक भव्य वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की जा रही है। यह अभियान “पेड़ लगाना है, जीवन बचाना है” के संकल्प के साथ पर्यावरण संरक्षण और भावी पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य को समर्पित है। इस अभियान की शुरुआत भिलाई-03 क्षेत्र से की जा रही है, जिसका उद्देश्य केवल पेड़ लगाना ही नहीं बल्कि उनकी देखरेख, सुरक्षा और संवर्धन सुनिश्चित करना है।

फाउंडेशन की संस्थापक और मिस इंडिया इंटरनेशनल 2022 स्नेहा गिरि ने इस अवसर पर कहा, “हम केवल पेड़ नहीं लगा रहे, बल्कि उनके बड़े होने की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। हम हर एक पौधे को अपने बच्चे की तरह देखभाल देंगे, ताकि वह एक मजबूत और छायादार वृक्ष बन सके।”

स्नेहा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन पिछले कई वर्षों से पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में लगातार कार्य कर रहा है। इस वृक्षारोपण अभियान में 3 महीने की अवधि में हजारों पेड़ लगाने का लक्ष्य है। इसके लिए स्थानीय नागरिकों, युवाओं, विद्यालयों, स्वयंसेवकों और विभिन्न संगठनों को भी इस अभियान से जोड़ा जा रहा है।

इस विशेष अवसर पर पौधों की सुरक्षा के लिए गार्डिंग, पानी की व्यवस्था और निगरानी टीम भी गठित की गई है, जिससे लगाए गए पेड़ नष्ट न हों और पर्यावरण को दीर्घकालिक लाभ मिल सके। संस्था का आह्वान है कि हर नागरिक इस अभियान का हिस्सा बने और एक हरित, स्वस्थ और सुरक्षित भारत के निर्माण में योगदान दे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम का WhatsApp हैक :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp अकाउंट के कथित तौर पर हैक होने का मामला सामने आया है। हैकर ने...

21 साल से सड़क नहीं बनी तो मां दंतेश्वरी...

दंतेवाड़ा। विकास की राह अगर सरकारी दफ्तरों से होकर गुजरती है तो डेंगलरास गांव के ग्रामीणों का इंतजार शायद थोड़ा ज्यादा लंबा हो गया...

छत्तीसगढ़ BJP संगठन में बड़ा फेरबदल : स्मृति ईरानी...

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन को अब नया केंद्रीय प्रभारी मिल गया है। पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी...

ACB का बड़ा अधिकारी बनकर घर में घुसे :...

धमतरी। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) का अधिकारी बनकर घर में घुसने और परिवार को गोली मारने की धमकी देकर लाखों रुपये का सामान ले...