TI Promotion: छत्तीसगढ़ में 40 से ज्यादा इंस्पेक्टर बने DSP… दुर्ग में पदस्थ ममता, मोनिका विपिन भी हुए प्रमोट; अगली लिस्ट DSP ट्रांसफर की…? देखिए सूची

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल होने जा रहा है। राज्य सरकार ने 40 इंस्पेक्टरों को पदोन्नत कर उप पुलिस अधीक्षक (DSP) बना दिया है। वहीं, चर्चा है कि, गृह विभाग किसी भी समय 55 डीएसपी के तबादला आदेश जारी कर सकता है।

सूत्रों के मुताबिक तबादले की इस लिस्ट में नए पदोन्नत अफसरों के साथ-साथ वे डीएसपी भी शामिल हैं जो पहले से ही स्थानांतरण की प्रतीक्षा कर रहे हैं। हालांकि कई अधिकारी अपनी वर्तमान जगह पर बने रह सकते हैं क्योंकि पिछली तबादला सूची में शामिल कई अफसर अब तक कार्यमुक्त नहीं हो पाए हैं।

उदाहरण के तौर पर, रायपुर के एएसपी सिटी लखन पटले का कोरबा तबादला किया गया था और उनकी जगह तर्केश्वर पटेल की नियुक्ति हुई, लेकिन दोनों ही अधिकारी अब तक अपने नए स्थान पर कार्यभार ग्रहण नहीं कर सके हैं।

सूत्रों का कहना है कि पूरे मामले में उच्च पुलिस नेतृत्व स्तर पर निर्णय लंबित है और अंतिम समय में बदलाव की पूरी संभावना बनी हुई है। गृह विभाग से तबादला आदेश कभी भी जारी हो सकते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी की बेनामी संपत्ति...

दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला घोटाले से जुड़े मामले में आयकर विभाग रायपुर की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने भिलाई के...

चौक पर जन्मदिन मनाना पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष समेत...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। अमरकंटक चौक पर देर रात जन्मदिन समारोह के दौरान भीड़ जुटाने और सार्वजनिक मार्ग पर आवागमन बाधित होने के मामले में गौरेला पुलिस...

कक्षा 6वीं के हिंदी पेपर में बड़ी लापरवाही, 3...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। कक्षा 6वीं की तिमाही परीक्षा के हिंदी के प्रश्नपत्र में...

लालमैदान में सजेगा मां जगदंबा का भव्य दरबार :...

भिलाई। पावर हाउस स्थित लालमैदान में आयोजित होने वाले शारदीय नवरात्र उत्सव 2026 की तैयारियों के बीच लालमैदान दुर्गोत्सव समिति ने धार्मिक परंपरा के...