नकटी गांव को लेकर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सीएम को लिखा पत्र: विधायक कॉलोनी निर्माण पर जताई आपत्ति, कहा – ‘विकास जरूरी, लेकिन ऐसा नहीं जो लोगों को बेघर कर दे’

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड द्वारा जिले के ग्राम पंचायत नकटी में प्रस्तावित विधायक कॉलोनी के निर्माण पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है और कहा कि विधायक कालोनी रिक्त स्थान पर बने, गरीबों का मकान तोड़कर नहीं। सीएम विष्णु देव साय को लिखे पत्र में रायपुर लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने ग्राम पंचायत नकटी, विकासखंड धरसीवां, जिला रायपुर की जमीन पर छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड द्वारा प्रस्तावित विधायक कालोनी के निर्माण पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।

पढ़िए पत्र में और क्या-क्या लिखा है ?

सांसद अग्रवाल ने अपने पत्र में कहा है कि, इस भूमि पर वर्षों से लगभग 80 से अधिक गरीब परिवार मकान बनाकर रह रहे हैं। इन परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर बनाए गए हैं। कई शासकीय भवन सामुदायिक भवन भी इसी भूमि पर स्थित हैं। ग्राम पंचायत और ग्रामसभा ने भी इस योजना पर रोक लगाने की बात की है।

इस भूमि को इनके पूर्वज ने चारागाह के लिए सुरक्षित रखा था। यह गांव की साझा भूमि है। जिस पर कब्जाधारी ग्रामीण जन वर्तमान में ग्राम पंचायत की व्यवस्था के अनुसार निवास कर रहे हैं। इस संवेदनशील मामले को देखते हुए पूर्व विधायक देवजीभाई पटेल ने भी सांसद अग्रवाल से मुलाकात कर ग्रामवासियों की पीड़ा साझा की और आवेदन दिया।

उन्होंने बताया कि, यह भूमि ग्रामीणों की जीविका और सम्मान से जुड़ी हुई है। यहां रह रहे अधिकांश लोग गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन कर रहे हैं। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने शासन-प्रशासन से कहा है कि ग्रामीणों के आवासीय अधिकारों की रक्षा की जाए और विधायक कॉलोनी का निर्माण कार्य केवल उस हिस्से में किया जाए, जहां ग्रामीण निवासरत नहीं हैं। इसे किसी ऑप्शनल स्थान पर स्थानांतरित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि, विकास आवश्यक है, लेकिन लोगों को बेघर कर नहीं। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि, प्रशासन को यथास्थिति बनाए रखने और कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने के लिए निर्देशित करें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई बचाओ पदयात्रा : अंतिम दिन कांग्रेसियों को राजभवन...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) और भिलाई टाउनशिप को बचाने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई द्वारा निकाली गई चार दिवसीय पदयात्रा बुधवार...

दुर्ग में ढाबा संचालक ने शिवनाथ नदी में कूदकर...

दुर्ग। जिले के धमधा क्षेत्र में बुधवार सुबह एक ढाबा संचालक ने शिवनाथ नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान पथरिया चौक स्थित...

भिलाई के 20 वर्षीय गुरकिरत ने रचा इतिहास, CMA...

भिलाई। स्टील सिटी भिलाई के 20 वर्षीय मेधावी छात्र गुरकिरत सिंह भंगु ने इंस्टिट्यूट ऑफ कॉस्ट एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) द्वारा घोषित सीएमए फाइनल...

सांसद विजय बघेल का स्पष्ट संदेश : किसी भी...

भिलाई। दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) द्वारा छोटे लाइसेंसधारी मकानों को जारी किए गए नोटिस तथा SAIL के श्रमिकों...