थाने में आदिवासी किसान की पिटाई, भाजपा नेत्री समेत अन्य साथियों के खिलाफ FIR दर्ज

कोरबा। थाने में आदिवासी किसान के साथ मारपीट मामले में समाज के विरोध के बाद भाजपा नेत्री समेत तीन अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है. इस मामले में रामपुर के कांग्रेस विधायक फूल सिंह राठिया ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है. वहीं भाजपा के पदाधिकारी ज्योति महंत के समर्थन में सोशल मीडिया पर सामने आया है. इधर आदिवासी समाज ने थाना पहुंचकर ज्ञापन सौंपा है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

दरअसल सड़क में साइड नहीं देने पर ग्राम बरेडिमुड़ा निवासी आदिवासी किसान के साथ भाजपा नेत्री एवं उनके सहयोगियों ने मारपीट की थी. वहीं बांकीमोगरा थाना परिसर में भी उसकी पिटाई की. इस मामले को लेकर आदिवासी समाज में आक्रोश है. दोषियों पर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है.

सर्व आदिवासी समाज की है ये मांगें
भाजपा नेत्री ज्योति महंत एवं उनके साथियों पर एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम एवं भारतीय दंड सहित संगत धाराओं के अंतर्गत तत्काल एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए.
आदिवासी किसान को पुलिस सुरक्षा चिकित्सा सहायता एवं 1 लाख रुपये मुआवजा अविलंब प्रदान किया जाए.
थाना परिसर की सीसीटीवी फुटेज को सबूत के रूप में सुरक्षित रखकर जांच में शामिल किया जाए.
थाना बांकीमोंगरा की कार्यप्रणाली की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए, ताकि भविष्य में किसी निर्दोष आदिवासी के साथ इस प्रकार की बर्बरता ना हो.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG – RTO कर्मचारियों पर अवैध वसूली और बदसलूकी...

CG कांकेर: बालोद जिले की सीमा से लगे कांकेर क्षेत्र के ग्राम मुजालगोंदी के पास नेशनल हाईवे-30 पर उस वक्त भारी तनाव की स्थिति बन...

CG: मंत्री केदार कश्यप के काफिले का भीषण एक्सीडेंट,...

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप के काफिले के साथ बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में मंत्री केदार...

दुर्ग में स्वाइन फ्लू का पहला मामला, तीन साल...

दुर्ग। बरसाती सीजन में दुर्ग जिले में स्वाइन फ्लू का पहला मामला सामने आया है। जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती 2 साल...

ब्लू वाटर खदान में 77 घंटे बाद मिला आदिल...

रायपुर। नकटी गांव स्थित ब्लू वाटर खदान में डूबे 24 वर्षीय आदिल खान का शव करीब 77 घंटे बाद शनिवार देर रात पानी की...