राजनांदगांव में रेत माफियाओं ने ग्रामीण को मारा: कांग्रेस नेता निखिल द्विवेदी ने भाजपा पर कसा तंज… बोले – शहर बेखौफ अपराधियों से भयाक्रांत, रेत तस्करों ने कमजोर सत्ता की पोल खोल दी

राजनांदगांव। कांग्रेस पार्टी के महापौर पद के प्रत्याशी रहे निखिल द्विवेदी ने मोहड वार्ड में अवैध रेत खनन रोकने के मामले में वार्ड के युवकों पर हुई पिस्तौल से फायरिंग को छत्तीसगढ़ सरकार की असफल अनियंत्रित नीति बताया है। प्रेस विज्ञप्ति जारी कर निखिल द्विवेदी ने बताया है कि राजनांदगांव जैसे संस्कारधानी नगर में अगर नदी के रेट की कालाबाजारी और माफिया गिरी के चलते पिस्टल निकलती है और फायरिंग होती है तो निश्चित रूप से उन जनप्रतिनिधियों के लिए आत्यंतिक दुर्भाग्य जनक स्थिति है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री का विभाग खनिज हैं के मामले में जिस प्रकार से गोलीबारी की घटना घटित होकर अपराधी भाग जाते हैं ऐसे में कानून व्यवस्था और नागरिकों की सुरक्षा पर सवाल उठने लाजिमी है। धान का कटोरा छत्तीसगढ़ अब अपराध का गढ़ बनते जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री वर्तमान और विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के निर्वाचन मुख्यालय और प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा के प्रभारी जिले में भाजपा नेताओं के संरक्षण में संगठित माफियाओं की सक्रियता बढ़ रही है इसी के चलते यह गोलीबारी की घटना हुई है। पुलिस जिन्हें पकड़ना चाहिए उन्हें न पकड़ कर सिर्फ ड्राइवर को पकड़ना कही से उचित नहीं लगता अगर स्थानीय नेताओं का चेहरा उजागर पुलिस नहीं करेगी तो विधायक और सांसद के साथ गृह मंत्री का पुतला दहन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि वीआईपी नेताओं का सिर्फ नगर आगमन सरकारी खर्चे से होता है पर राजनांदगांव के विधायक पर राजनांदगांव के विधायक सांसद और जनप्रतिनिधि संस्कारधानी के स्वच्छ वातावरण को दूषित करने कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। राजनांदगांव के विधायक रायपुर में रहते हैं जिन्हें राजनांदगांव की जनता से कोई लेना देना नहीं है वह आते हैं तो अपने चाटुकारों से घिरे होते हैं ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...

महिलाओं को सीएम की बड़ी सौगात, रक्षाबंधन से पहले...

रायपुर। रक्षाबंधन के त्योहार पर छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सरकार की ओर से बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी...

गैर-संचयी वेतनवृद्धि रोकना मामूली दंड, पदोन्नति से वंचित करना...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग में पदोन्नति से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में स्पष्ट किया है कि बिना संचयी प्रभाव के एक वेतनवृद्धि...

CG – RTO कर्मचारियों पर अवैध वसूली और बदसलूकी...

CG कांकेर: बालोद जिले की सीमा से लगे कांकेर क्षेत्र के ग्राम मुजालगोंदी के पास नेशनल हाईवे-30 पर उस वक्त भारी तनाव की स्थिति बन...