चोर निकली अभिनेत्री: मशहूर ऐक्ट्रेस पॉकेटमारी के आरोप में गिरफ्तार… तलाशी में बैग से मिली 75 हजार रुपये

नई दिल्ली। बंगाली फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस रूपा दत्ता (Rupa Dutta) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूपा दत्ता को पॉकेट मारी के आरोप में गिरफ्तार (Rupa Dutta Arrested) कर लिया गया है. ये घटना कोलकाता अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेला (Kolkata International Book Fair) के दौरान की है. विधान नगर उत्तर पुलिस स्टेशन सूत्रों के मुताबिक, बीते शनिवार एक महिला को डस्टबिन में एक बैग फेंकते देख पुलिस को उसे लेकर शंका हुई, जिसके बाद पूछताछ में हैरान कर देने वाली जानकारी सामने आई.

एक्ट्रेस के पास मिली मोटी रकम
शक होने पर पुलिस ने महिला से पूछताछ शुरू की. इसके साथ ही बैग की तलाशी भी ली, जिसमें पुलिस को कई मनी बैग मिले. सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को एक्ट्रेस के पास से 75 हजार रुपये भी बरामद हुए हैं. पुलिस के मुताबिक रूपा दत्ता वही अभिनेत्री हैं, जिन्होंने कुछ साल पहले अनुराग कश्यप पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था.

पुलिस पूछताछ में इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि आखिरकार एक्ट्रेस के पास इतने पैसे आये कहां से. इस दौरान महिला ने पॉकेटमारी की बात कबूली है. महिला का कहना है कि वो अलग-अलग मेलों, इवेंट्स और भीड़-भाड़ वाली जगह पर जा कर लोगों की पर्स चोरी किया करती थी. अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेला के समय महिला की ये चलाकी काम नहीं आई और पुलिस ने उसे धर दबोंचा.

हर कोई इस बात से हैरान है कि आखिर एक एक्ट्रेस लोगों की पर्स पर हाथ कैसे मार सकती है. रूपा दत्ता एक पॉपुलर एक्ट्रेस हैं, जो कई सीरियल्स और फिल्म में नजर आ चुकी हैं. वो अकसर ही बड़े-बड़े आयोजनों का हिस्सा बनती थीं. एक्ट्रेस के पास से एक डायरी भी मिली है, जिसमें अब तक की सारी रकम का हिसाब नोट है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. जल्द ही पता चल जायेगा कि वो ये सब क्यों कर रहीं थीं.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

विधानसभा पहुंचीं मिस इंडिया छत्तीसगढ़ अनुष्का सोन, मुख्यमंत्री साय...

रायपुर/भिलाई। छत्तीसगढ़ विधानसभा के ऐतिहासिक सत्र के दौरान आज एक विशेष मेहमान की मौजूदगी चर्चा का विषय रही। मिस इंडिया छत्तीसगढ़ 2026 अनुष्का सोन...

छत्तीसगढ़ में हिंदी फिल्म ‘शतक’ टैक्स फ्री: कल से...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सिनेमाप्रेमियों के लिए खुशखबरी है। राज्य सरकार ने हिंदी फीचर फिल्म 'शतक' को पूरे प्रदेश में टैक्स फ्री (Tax Free) करने...

भिलाई: सहेली ज्वेलर्स का मेगा बंपर ड्रा 22 फरवरी...

भिलाई। शहर के जाने-माने ज्वेलरी संस्थान सहेली ज्वेलर्स द्वारा अपने ग्राहकों के लिए शुरू किए गए विशेष लकी कूपन ऑफर का बहुप्रतीक्षित 'बंपर ड्रा'...

संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में ‘कार्निवल 2026’ का...

भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (R2) के वार्षिक सांस्कृतिक और खेल उत्सव 'कार्निवल 2026' का भव्य समापन हुआ। 5 से 7 फरवरी तक...