ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत, किसी ने भी नहीं पहना था हेलमेट

सरगुजा। अंबिकापुर जिले में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि तीनों के सिर में गंभीर चोटें आई थी और किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था।

यह हादसा लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेलदगी के मुख्य मार्ग पर हुआ। इस सड़क हादसे के बाद मृतकों के परिवार और गांव में मातम छा गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112, शव वाहन और पुलिस मौके पर पहुंची।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब 3:30 बजे हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 15 DA 1686) पर सवार तीन ग्रामीण लखनपुर से तुनगुरी जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से मोटरसाइकिल सवार सड़क पर गिर पड़े और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: नौकरी का झांसा देकर महिला से गैंगरेप,...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरुद थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां नौकरी दिलाने का झांसा...

ऑपरेशन निश्चय : 2 करोड़ का 400 किलो गांजा...

गरियाबंद। गरियाबंद पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 400 किलो गांजा जब्त किया...

बीमारी ठीक करने और नौकरी लगवाने का झांसा, शासकीय...

रायपुर। राजधानी रायपुर के अभनपुर क्षेत्र में बीमारी ठीक करने और सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक महिला से दुष्कर्म और करीब 44...

छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति अब स्कूली पाठ्यक्रम का हिस्सा, कक्षा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, लोकपरंपराओं, इतिहास और लोकजीवन से अब स्कूली विद्यार्थी सीधे जुड़ेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत पर आधारित...