CG News: कांग्रेस विधायक के खिलाफ FIR दर्ज, पड़ोसी ने मारपीट करने का लगाया आरोप

जांजगीर चांपा। जिले के जैजैपुर के कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। पड़ोसी चंद्रशेखर राठौर ने पत्नी, मां और जीजा से गाली-गलौच कर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

चंद्रशेखर राठौर ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू के घर के दो एसी के आउटडोर व चिमनी से धुंआ निकलने वाले स्थान को उसकी जमीन तरफ रखा गया है, जिसे हटाने को कहने के बाद भी नही हटाया। 10 जून को बालेश्वर साहू के मकान पर काम करने वाले नौकर को हटाने कहा था। इस बात की जानकारी मिलते ही जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू ने गली और फिर घर आकर घर वालों से अश्लील गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी और जीजा हेमंत राठौर से मारपीट की, जिससे उनके गाल और पीठ पर चोट आई है। उसके माता-पिता, उसकी पत्नी और बच्चों को यदि भविष्य मे कुछ हुआ तो उसका जिम्मेदार बालेश्वर साहू होगा।

चंद्रशेखर की शिकायत पर विधायक के खिलाफ पुलिस ने बीएनएस की धारा 329(4), 296, 351(2) और 115 (2) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। वहीं विधायक बालेश्वर साहू ने भी पड़ोसी चंद्रशेखर राठौर के खिलाफ मारपीट की शिकायत की है। एडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि दोनों पक्ष की ओर से मामला दर्ज किया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...

महिलाओं को सीएम की बड़ी सौगात, रक्षाबंधन से पहले...

रायपुर। रक्षाबंधन के त्योहार पर छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सरकार की ओर से बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी...