हत्या के प्रयास के आरोपी “लल्लू” गिरफ्तार… पुरानी रंजिश के चलते युवक पर किया था चाकू से जानलेवा हमला; पढ़िये

भिलाई। भिलाई भट्टी पुलिस ने एक गंभीर आपराधिक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के आरोपी लव कुमार उर्फ लल्लू (उम्र 25 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर एक युवक पर चाकू और डंडे से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया।

घटना 12 जून की रात करीब 9:50 बजे की है जब पीड़ित दुर्गेश कुमार, जो कि एचएससीएल कॉलोनी तेलहा नाला खुर्सीपार का निवासी है, अपनी साइकिल से ड्यूटी के लिए भिलाई स्टील प्लांट जा रहा था। रास्ते में खुर्सीपार रेलवे फाटक के पास रोलिंग गेट के पास आरोपी लव कुमार और उसका साथी जय कुमार पहले से घात लगाए बैठे थे। दोनों ने मिलकर दुर्गेश पर जानलेवा हमला किया, जिससे उसके पेट, सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं। घायल हालत में उसे जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती कराया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही भिलाई भट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित से पूछताछ कर मामला दर्ज किया। पुलिस ने प्रकरण क्रमांक 77/2025 के तहत धारा 109(1), 3(5) बीएनएस में अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी लव कुमार उर्फ लल्लू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और पुलिस ने उसके पास से घटना में प्रयुक्त एक बटन वाला धारदार चाकू भी बरामद कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 भी जोड़ते हुए उसे 13 जून को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वहीं मामले में शामिल दूसरे आरोपी जय कुमार की तलाश की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना भिलाई भट्टी के प्रभारी राजेश कुमार साहू, सउनि पुनित राम वर्मा, सउनि भारत सिंह चौधरी, प्रधान आरक्षक खिलेश्वर साहू, आरक्षक हिरेश साहू, बालेन्द्र द्विवेदी, युगल किशोर देवांगन एवं थाना खुर्सीपार स्टाफ की विशेष भूमिका रही। पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की है। दूसरे आरोपी की भी शीघ्र गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...