VIDEO: इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में लगी आग: अगर टाइम पर नहीं पहुंचती फायर ब्रिगेड की टीम तो कई फैक्ट्रियों में लग जाती आग…लाखों का सामान जलकर खाक, रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो आया सामने

भिलाई। फैक्ट्री में आग लग जाने से लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया है। घटना की जानकारी लगने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर रवाना हुई और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

आगजनी का कारण फिलहाल अज्ञात है। मिली जानकारी के मुताबिक लाइट इंडस्ट्रियल एरिया में गोस्वामी इंडस्ट्रियल एंड ट्रेडिंग कंपनी में रविवार की सुबह आग लग गई थीं।


खबर लगने पर पांच दमकल और फोम की मदद से करीब दो घंटों की मशक्कत के बाद आग को बुझाया जा सका है। आग का लौ इतनी अधिक थी कि समय पर दमकल वाहन नहीं पहुंचता तो आसपास की अन्य फैक्ट्री भी इसके चपेट में आ सकती थी।

फ़ैक्ट्री के अंदर रखे कच्चा मटेरियल और मशीनरी सामानों में आगजनी हुई थी। वहीं दूसरी ओर फैक्ट्री में कच्चा माल बनाकर रखा हुआ था। उसे दमकल कर्मियों ने बचा लिया।

इस दौरान दुर्ग अग्निशमन कर्मी महेंद्र चंदेल, एफ प्रवीण बारा, नागेश मार्कंडेय, कुलेश्वर सिंह ,पराग भोसले, नगर सैनिक जवान राजू लाल,डीहार ,सुरेंद्र, रूपेन्द्र, राजेश का अहम योगदान रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...

भिलाई में चाकूबाजी, युवक की मौत, वारदात के बाद...

भिलाई। भिलाई नगर के नेहरू नगर चौक पर शनिवार रात हुई चाकूबाजी की घटना में घायल 26 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान रविवार...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...