शिवनाथ नदी दुर्ग में कूदकर लोको पायलेट ने दी जान: नदी किनारे मिली कार…घर से ड्यूटी के लिए निकला था, पुलिस कर रही जांच

भिलाई। रेलवे के लोको पायलट ने नदी में कूदकर आत्महत्या कर लिया है। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का शिनाख्त कर जानकारी परिजनों को दिया। मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

पुलगांव पुलिस ने बताया कि न्यू खुर्सीपार निवासी एस गौरी प्रसाद ने शिवनाथ नदी में कूदकर अपनी जान दे दिया है। शनिवार की सुबह 8 बजे शिवनाथ नदी में कुछ लोग नहा रहे थे तभी गौरी का शव बाहर निकला।

लोगों ने पुलिस को जानकारी दी, पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव को पीएम के लिए भेज दिया। मृतक अविवाहित है। नदी के बाहर उसकी कार समेत चाबी पुलिस को पड़ी मिली। देर रात घर नहीं जाने से परिजनों खोजते-खोजते शिवनाथ नदी के पास आ पहुंचे थे। जब पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाला तब परिजनों ने शिनाख्त कर लिया।

गौरी रेलवे में लोको पायलट है जिसकी ड्यूटी चरोदा में थी। मृतक अपने घर से ड्यूटी जाने के लिए निकला था। उसके पिता एस कृष्णा बीएसपी से सेवानिवृत्त है। करीब आठ माह पहले गौरी की मां का निधन हुआ है।

गौरी के मौत के बाद परिवार में एक भाई और पिता बच गए है। बहन की शादी पहले हो चुकी है। घटनास्थल से किसी भी प्रकार का सुसायडल नोट नहीं मिला है। बेटे के जाने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...

भिलाई में चाकूबाजी, युवक की मौत, वारदात के बाद...

भिलाई। भिलाई नगर के नेहरू नगर चौक पर शनिवार रात हुई चाकूबाजी की घटना में घायल 26 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान रविवार...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...