भिलाई के सूर्या मॉल के 3 Spa सेंटरों में चल रहा था Sex Racket: Durg Police के मारी Raid… 2 महिला संचालक और 3 ग्राहक गिरफ्तार; PC में खुलासा

भिलाई। भिलाई के सूर्या मॉल में चल रहे तीन स्पा सेंटरों में देह व्यापार (Sex Racket) का खुलासा हुआ है। दुर्ग पुलिस ने शनिवार शाम छापा मारकर स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे इस अवैध धंधे को पकड़ा। इस कार्रवाई में दो महिला संचालकों समेत तीन ग्राहकों को गिरफ्तार किया गया है। मौके से आपत्तिजनक सामान, मोबाइल और नकद राशि भी बरामद की गई है। यह पूरी कार्रवाई दुर्ग पुलिस की टीम ने 14 जून 2025 को की। आपको बता दें कि, ASP पद्मश्री तंवर के नेतृत्व में छापेमारी की कार्रवाई की गई।

  • पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सूर्या मॉल में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार किया जा रहा है।
  • कुल 8 स्पा सेंटरों की जांच की गई, जिनमें से तीन सेंटर ब्लू एलीजा, सेंस और एलोरा स्पा सेंटर संदिग्ध पाए गए।
  • ब्लू एलीजा स्पा सेंटर की संचालिका अहिल्या सागरवंशी (36) और सेंस स्पा सेंटर की संचालिका पूजा सुधु (32) को गिरफ्तार किया गया।

स्पा रूम से तीन ग्राहक भी पकड़े गए :-

  • योगेश कुमार देवांगन (39), नवागांव, धमतरी
  • संतोष कुमार देवांगन (43), फिगेश्वर, गरियाबंद
  • कमलेश देवांगन (35), राजिम, गरियाबंद
  • मौके से आपत्तिजनक सामग्री, तीन मोबाइल और ₹2000 नकद जब्त किए गए।
  • तीनों संचालकों और ग्राहकों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम 1956 की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया।
  • एलोरा स्पा से भी आपत्तिजनक सामान मिलने पर वहाँ की संचालिका पर कानूनी कार्रवाई की गई।
  • सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में कोर्ट में पेश किया गया।

पुलिस टीम का सराहनीय योगदान
इस कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक सत्यप्रकाश तिवारी और उप पुलिस अधीक्षक नवी मोनिका पाण्डेय के मार्गदर्शन में महिला थाना प्रभारी श्रद्धा पाठक, उप निरीक्षक गुरविंदर सिंह संधु, सहायक उप निरीक्षक संगीता मिश्रा सहित कई पुलिसकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: नौकरी का झांसा देकर महिला से गैंगरेप,...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरुद थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां नौकरी दिलाने का झांसा...

ऑपरेशन निश्चय : 2 करोड़ का 400 किलो गांजा...

गरियाबंद। गरियाबंद पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 400 किलो गांजा जब्त किया...

बीमारी ठीक करने और नौकरी लगवाने का झांसा, शासकीय...

रायपुर। राजधानी रायपुर के अभनपुर क्षेत्र में बीमारी ठीक करने और सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक महिला से दुष्कर्म और करीब 44...

छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति अब स्कूली पाठ्यक्रम का हिस्सा, कक्षा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, लोकपरंपराओं, इतिहास और लोकजीवन से अब स्कूली विद्यार्थी सीधे जुड़ेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत पर आधारित...