शिवनाथ नदी में बनेगा लक्ष्मण झूला और गॉर्डन: विधायक वोरा के प्रयास से भूपेश सरकार ने मंजूर किया बजट…खर्च होंगे 30 करोड़ रुपए

दुर्ग। दुर्ग शहर के विधायक अरूण वोरा के विशेष प्रयास से महमरा घाट शिवनाथ नदी पर लक्ष्मण झूला के निर्माण हेतु मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर जल संसाधन विभाग ने अपने विभागीय बजट 2022-23 में महमरा घाट में लक्ष्मण झूला के कार्य को सम्मिलित किया है। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने लक्ष्मण झूला निर्माण एवं गार्डन निर्माण हेतु सर्वेक्षण का कार्य प्रारंभ कर दिया है। तांदुला जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री सुरेश पान्डेय ने बताया कि शिवनाथ नदी में महमरा घाट पर लगभग 300 मीटर लम्बा एवं 3.25 मीटर चौड़ाई के विश्वस्तरीय लक्ष्मण झूला (सस्पेन्शन बिज्र) का निर्माण हेतु सर्वेक्षण कर प्रशासकीय स्वीकृति प्राक्कलन स्वीकृति हेतु शीघ्र शासन को भेजी जाएगी। लक्ष्मण झूला निर्माण के साथ-साथ पर्यटन को बढ़ाने के उद्देश्य से नदी के दोनो किनारों में वृक्षारोपण, गार्डन का निर्माण करा कर महमरा घाट परिक्षेत्र का विकास किया जावेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सुपेला गदा चौक की शराब भट्टी हटाने की मांग...

भिलाई। सुपेला गदा चौक स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। जनहित संघर्ष समिति ने संरक्षक कन्हैया...

दीपावली से पहले मिठाइयों पर खाद्य विभाग की नजर...

खैरागढ़। दीपावली से पहले बाजार में मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर जांच तेज कर...

बिलासपुर में प्रॉपर्टी टैक्स वसूली पर सवाल : 7,794...

बिलासपुर। नगर निगम के सकरी जोन में प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। वार्ड क्रमांक-4 गोकुल नगर के तीन...

पंडरिया विधानसभा को ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास...

पंडरिया: पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास और जनसुविधाओं के विस्तार को गति देने के लिए विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹10 करोड़ 25...