परिवहन विभाग का बड़ा ऐलान, अब बिना HSRP वाले गाड़ियों का कटेगा चालान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) वाले वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाएगी। रायपुर में आयोजित बैठक में परिवहन आयुक्त एस. प्रकाश ने सख्त निर्देश दिए हैं।

मंत्रालय महानदी भवन में परिवहन आयुक्त की अध्यक्षता में HSRP से जुड़ी कंपनियों और सभी जिलों के परिवहन अधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई। इस बैठक में स्पष्ट कहा गया कि बिना HSRP नंबर प्लेट के वाहनों को बख्शा नहीं जाएगा।

आयुक्त एस. प्रकाश ने एचएसआरपी ऑर्डर में कमी पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने सभी अधिकारियों को पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर संयुक्त जांच अभियान चलाने और तत्काल चालानी कार्रवाई के निर्देश दिए। धमतरी, जशपुर, दुर्ग, अंबिकापुर, बैकुंठपुर, रायपुर और बिलासपुर के अधिकारियों से इस पर विस्तृत चर्चा हुई।

HSRP वेंडरों को निर्देश दिया गया है कि वे तहसील मुख्यालयों, ग्रामीण कस्बों और भीड़भाड़ वाले इलाकों जैसे इंडस्ट्रियल और एजुकेशन संस्थानों में कैंप लगाएं। खासकर दुर्ग जिले में भिलाई स्टील प्लांट के स्टाफ पार्किंग में भी कैंप लगाने का आदेश दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सड़क हादसे के बाद बेकाबू भीड़ का डायल-112 टीम...

अंबिकापुर। सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने डायल-112 की टीम पर हमला कर दिया। भीड़ ने मौके पर पहुंचे...

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा : लिव-इन पार्टनर ने की...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में अधेड़ महिला का जला हुआ शव मिलने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया...

CG Crime : मासूम बालक के साथ दुष्कर्म का...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 3 वर्षीय मासूम बालक के साथ अमानवीय कृत्य...

छत्तीसगढ़ में ISI का संदिग्ध गिरफ्तार: NTPC और प्लांट...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने किराएदार सत्यापन अभियान के दौरान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से कथित संबंध रखने वाले एक संदिग्ध...