अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: भिलाई पब्लिक स्कूल में बच्चों ने योग के ज़रिए दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

भिलाई। आज 21 जून को पूरे विश्वभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। भारत के हर कोने में योग के कार्यक्रम आयोजित हुए और इसी कड़ी में भिलाई के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने योग कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम “योगा फॉर वन अर्थ और वन हेल्थ” थी। जिसे बच्चों ने पूरे जोश और जुनून के साथ अपनाया।

भिलाई पब्लिक स्कूल में भी इस अवसर पर विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल के प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने बड़ी ऊर्जा और उत्साह के साथ विभिन्न योगासन किए और शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को समझा। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल डायरेक्टर एच.पी.एस. उप्पल ने की, वहीं प्रिंसिपल हरविंदर कौर समेत समस्त स्टाफ इस आयोजन में शामिल रहे। सभी ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया और योग के नियमित अभ्यास के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डायरेक्टर उप्पल ने कहा “योग न सिर्फ शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि मन को भी शांत करता है। आज की तेज़ रफ्तार ज़िंदगी में योग एक ब्रेक की तरह है, जो हमें संतुलन सिखाता है।”

वहीं प्रिंसिपल हरविंदर कौर ने विशेष रूप से महिलाओं के लिए योग को ज़रूरी बताते हुए कहा, “योग नारी शक्ति को मज़बूती देता है। महिलाएं अगर रोज़ योग करें तो वे ना सिर्फ शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी हर चुनौती का सामना कर सकती हैं।” कार्यक्रम के अंत में बच्चों को योग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई और उन्हें रोज़ योग करने की शपथ दिलाई गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भारतमाला घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई : EOW ने...

धमतरी। भारतमाला परियोजना घोटाला मामले में मंगलवार सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने धमतरी शहर के आमापारा स्थित ठेकेदार दीपेश गांधी के निवास पर दबिश दी।...

सेलुद के पूर्व उप सरपंच ने फांसी लगाकर की...

दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत सेलुद गांव के पूर्व उप सरपंच तारेंद्र बंछोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में शोक...

CG News : भाई को बंधक बनाकर युवती से...

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है...

CG News : सभी टाइगर रिजर्व और अभ्यारण्य तीन...

रायपुर। मानसून के आगमन और वन्यजीवों के प्रजनन काल को देखते हुए हर साल की तरह इस वर्ष भी देश के अधिकांश टाइगर रिजर्व,...