CG – TI सस्पेंड: पुलिस महकमे में बड़ा एक्शन, SSP ने थाना प्रभारी को किया निलंबित

TI suspended

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा शुक्रवार की देर रात बेमेतरा पहुंचे। जहां उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई। वहीं कार्यकताओं की शिकायत पर उन्होंने सिटी कोतवाली प्रभारी दुलेश्वर चंद्रवंशी को निलंबित कर दिया गया। जिसके बाद एसएसपी रामकृष्ण साहू ने उनके निलंबन का आदेश जारी कर दिया। निलंबित अवधि में रक्षित केन्द्र बेमेतरा अटैच किया गया। सूत्रों के अनुसार, दुलेश्वर चंद्रवंशी पर कर्तव्य के दौरान अमर्यादित और अनुचित व्यवहार करने के आरोप लगे हैं, जिसके आधार पर यह बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। इस निलंबन के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई है और अब सभी की निगाहें इस मामले में आगे की जांच व कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...