छत्तीसगढ़ में SEX रैकेट का भंडाफोड़: लंबे समय से घर में चल रहा था सेक्स रैकेट… पुलिस ने मारा रेड… 3 महिलाएं सहित चार गिरफ्तार

जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में सेक्स रैकेट का मामला सामने आया है। यहां एक मकान में दबिश देकर पुलिस ने 3 महिलाएं और एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिलाएं प्रदेश के अलग-अलग जिले की रहने वाली हैं। मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, शिवरीनारायण‎ नगर के मेला ग्राउंड के पास एक घर में सैक्स रैकेट चलने की पुलिस को शिकायत मिली थी। पुलिस को बताया गया था कि यहां रहने वाली एक महिला बाहर से लड़कियां और महिलाओं को लाकर उनसे धंधा करवाती है। इसी शिकायत के आधार पर शुक्रवार रात पुलिस ने मौके पर दबिश दी। जिसके बाद पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।

आस-पास के लोगों ने बताया कि वार्ड क्रमांक 01 में रहने वाली महिला काफी समय से इस काम में लगी थी। जिसकी वजह से यहां पर माहौल भी खराब हो रहा था। उनका कहना है कि कई बार पुलिस से शिकायत की जा चुकी थी। मगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी। अब पुलिस ने यहां रेड मारी है।

लोगों का यह भी कहना है कि इससे पहले ही यहां कार्रवाई हुई है। इसके बावजूद महिला ने ये धंधा बंद नहीं किया है। पुलिस ने इस मामले में मुंगेली के एक युवक, बेमेतरा, बलौदाबाजार और बिलासपुर की महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुटी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में हाई अलर्ट के बीच बड़ी वारदात :...

रायपुर। राजधानी में हाई अलर्ट के बीच चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। हीरापुर इलाके में बदमाशों ने एक इस्पात फैक्ट्री को...

तिफरा मंडी में भाजपा पार्षद से भिड़ा दूसरा पक्ष...

बिलासपुर। तिफरा स्थित थोक फल-सब्जी मंडी में भाजपा पार्षद बंधु मौर्य और दूसरे पक्ष के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला गाली-गलौज...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

53 लाख की उठाईगिरी का पर्दाफाश, दो शातिर आरोपी...

Raipur Crime News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कटोरा तालाब स्थित संत कंवर राम चौक के पास कपड़ा व्यवसायी से हुई 53 लाख रुपये...