शकुंतला ग्रुप ऑफ़ स्कूल्स के शारदा विद्यालय और शकुंतला विद्यालय में सेलिब्रेट किया गया इंटरनेशनल योगा डे

भिलाई। शकुंतला ग्रुप ऑफ़ स्कूल्स के शारदा विद्यालय रिसाली और शकुंतला विद्यालय राम नगर भिलाई में इंटरनेशनल योगा डे सेलिब्रेट किया गया। योग का प्रशिक्षण लेते हुए विद्यार्थियों ने समझा कि योग ही वह धुरी है, जिस पर जीवनचक्र सफलतापूर्वक अपनी दिशा निर्धारित करता है। आरोग्यता के इस अवसर पर विद्यालय के प्रागंण में विद्यार्थियों एवं शिक्षिकाओं ने योगाभ्यास किया। मुख्य अतिथि के रूप में संजय ओझा डायरेक्टर शकुन्तला ग्रुप ऑफ स्कूल्स उपस्थित थे।

प्रशिक्षण का आरंभ प्रातः सात बजे ईश्वर की चरण वन्दना से किया गया। आसनों, प्रणायाम के अभ्यास के बाद सामूहिक सूर्य नमस्कार किया गया तथा सर्वसुख की कामना को आधार मनाते हुए विद्यार्थियों ने योगाभ्यास का शिक्षण लिया। प्रशिक्षण का समापन स्वस्थता के संकल्प तथा राष्ट्रगान के साथ किया गया। धन्यवाद ज्ञापन शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष शेशांक गुप्ता ने दिया। योगाभ्यास शिक्षिका आर्या शैलेन्द्री द्वारा कराया गया।

मुख्य अतिथि संजय ओझा ने विद्यार्थियों तथा उनके पालकों को योग दिवस की बधाई दी एवं उनके निरोगी जीवन के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। इस अवसर पर विद्यालय मैनेजर ममता ओझा, प्रिंसिपल सुतापा सरकार , वाइस प्रिंसिपल रूद्र कुमार झा , हेडमिस्ट्रेस पुष्पा सिंह, किड्स इंचार्ज शेष्टी राव , सीनियर एक्टिविटी इंचार्ज पूजा बब्बर भी उत्साहपूर्वक योग प्रशिक्षण के भागीदार बने।

शकुंतला विद्यालय राम नगर भिलाई में काल ईश वंदन के पश्चात शकुन्तला ग्रुप ऑफ स्कूल्स के डायरेक्टर संजय ओझा, प्राचार्य विपिन कुमार व अन्य प्रभारीगण ने शिक्षकों और विद्यार्थियों के साथ योग शिविर में भिन्न-भिन्न योगासन की मुद्राएं की । योग प्रशिक्षक सुनीता देवांगन ने वर्तमान परिवेश की विषैली जीवनचर्या में योग की महत्वता को समझाते हुए सहज सीमित व संभावित प्रणायाम को जीवन का अंग बनाने की प्रेरणा दी। शिविर पूर्णता पर सभा को संबोधित करते हुए ग्रुप ऑफ स्कूल्स के डायरेक्टर ने अपने उदबोधन में योग-प्रशिक्षक के स्वास्थ्य सूत्रों को बल देते हुए कहा कि – स्वास्थ विकसित जीवन का पर्याय है निरन्तर अपाहिज बनते जीवन की रामबाण बैसाखी सिर्फ “योग” है । बिना खर्च बिना बाह्य उपकरण के स्वेच्छानुसार इस अमृत से निरोगी छाया की सहज प्राप्ति कर सकते है । कार्यक्रम के अंत में शांति पाठ पूर्ण कर राष्ट्रगान के साथ यह योग शिविर पूर्ण हुआ | मंच संचालन की भूमिका छात्रा जेसिका ने निभाई | इस अवसर पर शाला के प्राचार्य विपिन कुमार, मैनेजर ममता ओझा (शारदा विद्यालय, रिसाली) एवं अन्य इंचार्ज तथा शिक्षक भी इस योग प्रशिक्षण के भागीदार बने।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नवा रायपुर में ₹119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना का...

रायपुर। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-12 (फेस-2) में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (हाउसिंग...

IGKV PAT Counselling 2026: कृषि विश्वविद्यालय रायपुर की चेतावनी,...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर के अंतर्गत बी.एससी. ऑनर्स कृषि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पी.ए.टी. (PAT) काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया...

रायपुर में ‘स्नेह की डोर’ कार्यक्रम: सुरक्षा बलों की...

रायपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले राजधानी के बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में भावुक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। रायपुर जिला...

CG में 126 पशुओं को बंधक बनाने वाले पिता-पुत्र...

CG रायपुर/बेमेतरा। बेमेतरा जिले की दाढ़ी तहसील के ग्राम हेमाबंद में आवारा और घुमंतू पशुओं को गैर-कानूनी तरीके से बंधक बनाकर रखने और क्रूरता के...