अड्डेबाजी और पब्लिक प्लेस में शराब पिने वालों के खिलाफ दुर्ग पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई… जिलेभर में 40 लोगों के खिलाफ केस; पढ़िए

भिलाई। दुर्ग पुलिस लगातार शहर और ग्रामीण क्षेत्र में पब्लिक प्लेस पर शराबखोरी और अड्डेबाजी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में शनिवार रात दुर्ग पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर अड्डेबाजी, सार्वजनिक स्थलों में शराब का सेवन के विरुद्ध अभियान चलाया। इस अभियान के तहत 40 व्यक्तियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। लगातार जनता इस चीज से परेशान है की उनके घर लके आस पास अंधेरे का फायदा उठाते हुए लोग अड्डेबाजी करते है जिससे अपराध बढ़ने के भी संभावनाएं होती है। परन्तु अभी भी कई ऐसे इलाके है जो अछूता है जहां पुलिस की पेट्रोलिंग जरुरी है।

दुर्ग पुलिस ने बताया कि, दिनांक 21.6.2025 को संध्या 6:00 से रात्रि 12:00 बजे तक अड्डेबाजी, सार्वजनिक स्थलों पर शराब का सेवन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई हेतु नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग, भिलाई नगर, छावनी पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन एवं धमधा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया।

नगर पुलिस अधीक्षक छावनी के नेतृत्व में थाना जामुल क्षेत्र में 10, खुर्सीपार में 02, नगर पुलिस अधीक्षक, भिलाई नगर के नेतृत्व में थाना भिलाई नगर क्षेत्र में 05, भिलाई भट्टी में 01, नेवई में 01, सुपेला में 03, नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग के नेतृत्व में थाना दुर्ग में 03, मोहन नगर में 04, पद्मनाभपुर में 05, पुलगांव में 02, जेवरा सिरसा में 01 , पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन के नेतृत्व में पाटन में 01, रानीतराई में 01 एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी धमधा के नेतृत्व में धमधा से 01 इस प्रकार 40 व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी की कार्यवाही की गई। अड्डेबाजी के लिए स्पॉट बनने वाले होटल, ढाबा, ठेला और दुकानों को भी निर्धारित समय पर बंद कराया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नवीन शिक्षा सत्र का शुभारंभ, मंत्री गजेंद्र यादव ने...

दुर्ग। प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में मंगलवार से नवीन शिक्षा सत्र 2026-27 का शुभारंभ उत्साह और उल्लास के साथ हुआ। शाला प्रवेशोत्सव के अंतर्गत...

नगर पंचायत शिवनंदनपुर के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार को अपने सूरजपुर प्रवास के दौरान नवनिर्मित नगर पंचायत शिवनंदनपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण...

फेसबुक पर प्यार का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक युवती के लिए दर्दनाक साबित हुई। उत्तर प्रदेश के एक युवक ने...

पारिवारिक विवाद में डबल मर्डर : देवर ने की...

बेमेतरा। जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोरेघाट में पारिवारिक विवाद ने बुधवार को खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक देवर ने...