दो दिन के छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह: एयरपोर्ट पर स्वागत, NFSU कैंपस-फोरेंसिक लैब का किया शिलान्यास… पड़ोसी राज्यों के DGP की लेंगे मीटिंग; देखिये LIVE

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिन के छत्तीसगढ़ दौरे पर रविवार को रायपुर पहुंचे है। एयरपोर्ट में CM विष्णुदेव साय ने उनका स्वागत किया। यहां उन्होंने NFSU (नेशनल फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी) कैंपस और हाईटेक फोरेंसिक लैब का शिलान्यास किया। हाईटेक फोरेंसिक लैब से सबूतों की जांच के लिए साइंटिफिक प्रोफेशनल तैयार होंगे, इससे जांच में तेजी आएगी। NFSU में टेक्निकल इन्वेस्टिगेशन के नए एक्सपर्ट तैयार होंगे। अभी रिपोर्ट लेट होने से आरोपी को अनावश्यक जेल में रहना पड़ता है। रिपोर्ट जल्दी आएगी, जिससे कोर्ट अपना फैसला जल्दी सुनाएगा। कार्यक्रम में CM विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, गृहमंत्री विजय शर्मा उपस्थित रहे।

मिली जानकारी के अनुसार, शिलान्यास कार्यक्रम के बाद गृहमंत्री शाह नवा रायपुर स्थित रिसॉर्ट में नक्सली अभियान का फीडबैक लेंगे। छत्तीसगढ़ और पड़ोसी राज्य ओडिशा, तेलंगाना, महाराष्ट्र और आंध्रप्रदेश के DGP और ADGP रैंक के अधिकारियों के साथ सुरक्षा संबंधित उच्चस्तरीय बैठक होगी। इसके बाद 6.30 से 08.00 बजे तक नक्सल ऑपरेशन पर विशेष समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में नक्सल ऑपरेशनों की वर्तमान स्थिति, अंतरराज्यीय समन्वय, खुफिया तंत्र की मजबूती, और आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल पर चर्चा हो सकती है।

शाह का शेड्यूल

  • 22 जून को सेक्टर-2 में नेशनल फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (NFSU) के रायपुर कैम्पस का शिलान्यास।
  • छत्तीसगढ़ और पड़ोसी राज्यों के DGP/ADGP के साथ नवा रायपुर के ही एक रिसॉर्ट में बैठक होगी।
  • बैठक के बाद नक्सल ऑपरेशन की समीक्षा बैठक होगी। शाह रायपुर में ही रात बिताएंगे।

23 जून

  • अगले दिन 23 जून को अमित शाह अबूझमाड़ क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ मुलाकात करेंगे।
  • इसके बाद BSF के जवानों के साथ उनकी मीटिंग होगी।
  • वे जवानों के साथ ही लंच करेंगे और नक्सल ऑपरेशन को लेकर चर्चा करेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नवा रायपुर में ₹119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना का...

रायपुर। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-12 (फेस-2) में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (हाउसिंग...

IGKV PAT Counselling 2026: कृषि विश्वविद्यालय रायपुर की चेतावनी,...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर के अंतर्गत बी.एससी. ऑनर्स कृषि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पी.ए.टी. (PAT) काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया...

रायपुर में ‘स्नेह की डोर’ कार्यक्रम: सुरक्षा बलों की...

रायपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले राजधानी के बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में भावुक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। रायपुर जिला...

CG में 126 पशुओं को बंधक बनाने वाले पिता-पुत्र...

CG रायपुर/बेमेतरा। बेमेतरा जिले की दाढ़ी तहसील के ग्राम हेमाबंद में आवारा और घुमंतू पशुओं को गैर-कानूनी तरीके से बंधक बनाकर रखने और क्रूरता के...