9 साल की बच्ची का घर से अपहरण, दरिंदा ने जंगल ले जाकर किया दुष्कर्म

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। सिविल लाइन इलाके में एक 9 साल की मासूम बच्ची को आधी रात उसके घर से अगवा कर रेप किया गया। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गुस्सा है।

घटना शुक्रवार देर रात की है। मासूम अपनी बड़ी बहन के साथ सो रही थी। रात करीब 1 बजे एक आरोपी चुपके से घर में घुसा और बच्ची को उठाकर जंगल ले गया। सुबह जब बड़ी बहन की नींद खुली तो बिस्तर पर छोटी बहन नहीं थी। उसने तुरंत अपनी मां को बताया। परिजनों ने घर के आंगन में किसी भारी सामान के गिरने के निशान देखे, जिससे उनकी चिंता और बढ़ गई।

परिजनों ने रातभर बच्ची की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सुबह होते ही वे सिविल लाइन थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और पड़ोसी मौके पर जुट गए। इलाके के लोगों ने प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की।

कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। एएसपी नीतिश ठाकुर, सीएसपी भूषण एक्का और थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना की अगुवाई में पुलिस की कई टीमें बच्ची की तलाश में जुट गईं। कड़ी मेहनत के बाद पुलिस ने बच्ची को दादर के जंगल से सुरक्षित बरामद किया गया। बच्ची के प्राइवेट पार्ट्स पर चोट के निशान थे, जो रेप की पुष्टि करते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नवा रायपुर में ₹119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना का...

रायपुर। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-12 (फेस-2) में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (हाउसिंग...

IGKV PAT Counselling 2026: कृषि विश्वविद्यालय रायपुर की चेतावनी,...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर के अंतर्गत बी.एससी. ऑनर्स कृषि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पी.ए.टी. (PAT) काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया...

रायपुर में ‘स्नेह की डोर’ कार्यक्रम: सुरक्षा बलों की...

रायपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले राजधानी के बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में भावुक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। रायपुर जिला...

CG में 126 पशुओं को बंधक बनाने वाले पिता-पुत्र...

CG रायपुर/बेमेतरा। बेमेतरा जिले की दाढ़ी तहसील के ग्राम हेमाबंद में आवारा और घुमंतू पशुओं को गैर-कानूनी तरीके से बंधक बनाकर रखने और क्रूरता के...