BSP कर्मचारी, भाजपा नेता योगेंद्र पांडेय का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र टीपीएल विभाग के लोकप्रिय कर्मी, वरिष्ठ भाजपा नेता मैत्री नगर रिसाली निवासी योगेंद्र कुमार पांडेय मुन्ना भैया का 22- 23 जून की रात्रि निधन हो गया। उनका इलाज यशोदा हॉस्पिटल हैदराबाद में चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। वे 56 साल के थे। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार 24 जून को सुबह 11 बजे रामनगर मुक्तिधाम में किया जाएगा। उनका शव सड़क मार्ग से भिलाई लाया जा रहा है।

सड़क 5A, मकान नंबर 60/2 मैत्री नगर उनके निवास स्थान से अंतिम यात्रा निकलेगी। योगेन्द्र कुमार पाण्डेय 4 भाई बहनों में दूसरे नंबर के थे। वे त्रिभुवन नाथ पाण्डेय व स्वर्गीय हीरावती देवी के कनिष्ठ सुपुत्र, नागेन्द्र पाण्डेय के अनुज व मंदाकिनी व कादिम्बिनी, के बड़े भाई थे। पत्नी ऊषा पान्डेय, पुत्र ध्रुव पाण्डेय व बिटिया अपूर्वा पाण्डेय के साथ अपने पीछे पूरा भरा पूरा परिवार छोड़ गए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में शिव महापुराण कथा से पहले चेन स्नैचिंग,...

दुर्ग/भिलाई। अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा शुरू होने से पहले ही भिलाई में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चोरों ने...

बारिश के पानी से भरे डबरी में डूबे भाई-बहन,...

मोहला-मानपुर। लगातार हो रही बारिश के बीच जलभराव अब जानलेवा हादसों का कारण बनने लगा है। मोहला-मानपुर जिले के मानपुर विकासखंड के औंधी में...

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की बड़ी पहल: महिला एवं बाल...

रायपुर: छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार ने महिला सशक्तिकरण और नौनिहालों के बेहतर विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। महिला एवं...

शराब पीने से नाराज बेटे ने की मां की...

बालोद। स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच बालोद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। डौंडी थाना क्षेत्र के घोठिया...