रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में रिकॉर्ड हुआ वीडियो, जांच में जुटी पुलिस

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि मृतका के मोबाइल फोन में पूरा घटनाक्रम रिकॉर्ड मिला है, जिसे पुलिस ने जांच के लिए जब्त कर लिया है।

मृतका की पहचान विशाखा देवांगन के रूप में हुई है। घटना शहर के कोष्टापारा नया गंज मोहल्ले की बताई जा रही है।

परिजनों के अनुसार, दोपहर में जब वे घर पहुंचे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक आवाज लगाने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। संदेह होने पर दरवाजे की दरार से देखा गया तो विशाखा सीलिंग फैन से लटकी हुई दिखाई दी। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस को मृतका के मोबाइल फोन से एक वीडियो मिला, जिसमें वह फंदे के साथ वीडियो रिकॉर्ड करती हुई दिखाई दे रही है। शुरुआती आशंका है कि वह सोशल मीडिया के लिए रील बना रही थी और इसी दौरान यह हादसा हो गया।

हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है। अधिकारियों का कहना है कि मोबाइल फोन में मिले वीडियो, घटनास्थल के साक्ष्य, तकनीकी जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। इस घटना ने सोशल मीडिया के लिए जोखिम भरे कंटेंट और रील बनाने की बढ़ती प्रवृत्ति पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चरित्र शंका में पति बना हैवान: हंसिया से पत्नी...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद...

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, बिल्डर समेत...

बिलासपुर। बिलासपुर की एक युवती ने लोरमी के बिल्डर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने का गंभीर...

नशे में धुत्त कार चालक ने स्कूटी को मारी...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार तबाह हो गया। डुमरडीह जंगल के पास तेज रफ्तार कार...

BSP लोहा चोरी मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार, अब...

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी केस में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रसूखदार कारोबारी एवं भाजपा नेता (वैशालीनगर BJP मंडल...