Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान लोकेश्वर देवांगन निवासी उमदा गांव, पुरानी भिलाई के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि लोकेश्वर रात में खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया। देर रात तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला और दरवाजा खटखटाने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो परिजनों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। खिड़की से देखने पर लोकेश्वर फांसी के फंदे से लटका मिला। इसके बाद पुलिस ने दरवाजा खोलकर शव को नीचे उतारा और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। मृतक का मोबाइल फोन जब्त कर उसकी जांच की जा रही है। परिजनों और अन्य लोगों से पूछताछ के साथ मामले की विवेचना जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चरित्र शंका में पति बना हैवान: हंसिया से पत्नी...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद...

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, बिल्डर समेत...

बिलासपुर। बिलासपुर की एक युवती ने लोरमी के बिल्डर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने का गंभीर...

नशे में धुत्त कार चालक ने स्कूटी को मारी...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार तबाह हो गया। डुमरडीह जंगल के पास तेज रफ्तार कार...

BSP लोहा चोरी मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार, अब...

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी केस में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रसूखदार कारोबारी एवं भाजपा नेता (वैशालीनगर BJP मंडल...