आचार्य डॉ. महेशचन्द्र शर्मा सम्मानित : अभा भवभूति समारोह ग्वालियर में शोधसत्र का किया वाचन, देशभर के संस्कृत शिक्षाविद हुए शामिल

भिलाई। इस्पात नगरी के साहित्याचार्य व शिक्षाविद डॉ. महेशचन्द्र शर्मा ने अखिल भारतीय भवभूति समारोह ग्वालियर में शोधपत्र का वाचन किया। यह समारोह कालिदास संस्कृत अकादमी मप्र संस्कृति परिषद् उज्जैन द्वारा जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर व महाकवि भवभूति शोध और शिक्षा समिति ग्वालियर के सहयोग से किया गया। समारोह में आचार्य डॉ. शर्मा ने शोधालेख पठन के प्रथम सत्र की अध्यक्षता की। उन्होंने महाकवि भवभूति के मालतीमाधव में कुछ अभिनव प्रयोग शीर्षक शोधालेख भी प्रस्तुत किया।

संस्कृत के विशेष अध्ययन, अध्यापन, अनुसन्धान और लेखन के लिए आचार्य डॉ. शर्मा का शाल, श्रीफल और पुष्पमाला से सम्मान किया गया।
मालूम हो कि डॉ. शर्मा देश-विदेश की शैक्षणिक व सांस्कृतिक यात्रा कर चुके हैं। उनके 500 से अधिक लेख, आलेख, समीक्षा लेख, ललित लेख और शोधालेख भी राष्ट्रीय व वैश्विक स्तर पर प्रकाशित हो चुके हैं।

समारोह में कुलपति डॉ. मुरलीमनोहर पाठक नईदिल्ली, डॉ. भागवतशरण शुक्ल वाराणसी, डॉ. रामेश्वर प्रसाद गुप्त दतिया, डॉ. बाबू लाल मीना, भरतपुर, संस्कृत के हास्यकवि डॉ. प्रशस्यमित्र शास्त्री रायबरेली, डॉ. चन्द्रभूषण झा नई दिल्ली, डॉ. आशासिंह रावत ग्वालियर, डॉ. बालकृष्ण शर्मा ग्वालियर व जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर के कुलपति प्रोफेसर अविनाश तिवारी संस्कृत के पठन-पाठन और शोध की गरिमा को बढ़ाया।


खबरें और भी हैं...
संबंधित

पटवारी से RI बनने की परीक्षा में पेपर लीक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित पटवारी से राजस्व निरीक्षक (RI) पदोन्नति परीक्षा पेपर लीक मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW-ACB) ने दो और आरोपियों...

सरकारी कर्मचारी ध्यान दें…. : रिटायरमेंट के बाद भी...

बिलासपुर। सरकारी कर्मचारियों के वेतन निर्धारण में हुई गलती के कारण यदि उन्हें निर्धारित पात्रता से अधिक भुगतान हो जाता है, तो सेवानिवृत्ति के...

एक लाख की रिश्वत लेकर शराब आरोपियों को छोड़ा...

जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस विभाग की छवि से जुड़े एक मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। सारागांव थाने में पदस्थ एक...

सरगुजा में कबरा हाथी का आतंक जारी : प्रशासन...

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के उदयपुर क्षेत्र में हाथियों की सक्रियता ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। जंगल और आसपास के गांवों में हाथियों...