CG News : ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से जीजा-साले की मौत, हादसे के बाद चालक फरार

रायगढ़। जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में जीजा और साले की मौत हो गई। गिट्टी और सीमेंट से लदी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली सिसरिंगा घाटी के पास अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। इस हादसे में राजू टोप्पो और संदीप की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, हादसा धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसरिंगा घाटी के पास हुआ। ट्रैक्टर चालक परमेश्वर यादव वाहन को घाटी से नीचे उतार रहा था, तभी वह नियंत्रण खो बैठा। ट्रैक्टर सीधे खेत में जा गिरा और पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि ट्रॉली के नीचे दबने से राजू और संदीप की मौके पर ही मौत हो गई।

दोनों मृतक रायगढ़ जिले के गणेशपुर गांव के निवासी थे और कुछ समय के लिए सजवारी चौकी क्षेत्र से सिसरिंगा मजदूरी करने आए थे। रविवार को काम खत्म कर वापस लौटते वक्त यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही धरमजयगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। इस हादसे के बाद ग्राम गणेशपुर और सिसरिंगा क्षेत्र में शोक का माहौल है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नवा रायपुर में ₹119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना का...

रायपुर। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-12 (फेस-2) में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (हाउसिंग...

IGKV PAT Counselling 2026: कृषि विश्वविद्यालय रायपुर की चेतावनी,...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर के अंतर्गत बी.एससी. ऑनर्स कृषि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पी.ए.टी. (PAT) काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया...

रायपुर में ‘स्नेह की डोर’ कार्यक्रम: सुरक्षा बलों की...

रायपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले राजधानी के बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में भावुक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। रायपुर जिला...

CG में 126 पशुओं को बंधक बनाने वाले पिता-पुत्र...

CG रायपुर/बेमेतरा। बेमेतरा जिले की दाढ़ी तहसील के ग्राम हेमाबंद में आवारा और घुमंतू पशुओं को गैर-कानूनी तरीके से बंधक बनाकर रखने और क्रूरता के...