शिवनाथ नदी में गिरी कार, बैंक कर्मचारी की मौत

बेमेतरा। राष्ट्रीय राजमार्ग रायपुर-जबलपुर पर स्थित शिवनाथ नदी में कार अनियंत्रित होकर गिर गई. इस हादसे में कार सवार बैंक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही सिमगा थाना पुलिस और बेमेतरा पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद क्रेन से कार को नदी से बाहर निकाला गया.

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अमित बघेल, जबलपुर गौरीघाट (मध्यप्रदेश) निवासी के रूप में हुई है. अमित बघेल बेमेतरा बैंक ऑफ इंडिया में कार्यरत था. आज सुबह 8 बजे वह कार से राष्ट्रीय राजमार्ग से होकर गुजर रहा था. इसी दौरान पुल के पास उसकी कार अनियंत्रित हुई और नदी में गिर गई. पुलिस घटना को जांच के रही।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भारतमाला घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई : EOW ने...

धमतरी। भारतमाला परियोजना घोटाला मामले में मंगलवार सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने धमतरी शहर के आमापारा स्थित ठेकेदार दीपेश गांधी के निवास पर दबिश दी।...

सेलुद के पूर्व उप सरपंच ने फांसी लगाकर की...

दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत सेलुद गांव के पूर्व उप सरपंच तारेंद्र बंछोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में शोक...

CG News : भाई को बंधक बनाकर युवती से...

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है...

CG News : सभी टाइगर रिजर्व और अभ्यारण्य तीन...

रायपुर। मानसून के आगमन और वन्यजीवों के प्रजनन काल को देखते हुए हर साल की तरह इस वर्ष भी देश के अधिकांश टाइगर रिजर्व,...