CG बिग ब्रेकिंग: कॉलेज में युवक ने छात्रा को मारी गोली, फिर खुद पर भी कर ली फायर… युवक की मौके पर ही मौत… युवती की हालत गंभीर

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में प्रेमनगर कॉलेज में एक युवक ने कॉलेज में सहेलियों के साथ खड़ी युवती को गोली मार दी है। युवती पर गोली चलाने के बाद युवक ने कट्टे से खुद पर भी गोली चला दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर ले जाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, ज़िला मुख्यालय से क़रीब 70 कि. मी. दूर स्थित प्रेमनगर कॉलेज में उस वक्त हड़कंप मच गया जब युवक ने सहेलियों के साथ खड़ी लड़की पर बंदूक से गोली चला दी। बताया जा रहा कि युवती अपने सहेलियों के साथ कॉलेज में खड़ी थी, तभी संजय भगत नामक युवक आया। वही, लड़कियों से उस लड़के ने कहा कि वे दूर चली जाएं उसे कुछ बात करनी है।

कुछ युवतियां हटी ही थीं अचानक संजय ने कट्टा निकाला और युवती को गोली मार दी। इसके ठीक बाद संजय ने खुद के माथे पर कट्टा रख ट्रिगर दबा दिया, जिससे मौक़े पर ही संजय की मौत हो गई। प्रथम दृष्टया मामला एक तरफ़ा प्रेम प्रसंग का माना जा रहा है। युवती की हालत नाज़ुक है, पुलिस जांच में जुटी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नाबालिग छात्रा के साथ उपसरपंच ने किया दुष्कर्म, परिजनों...

सरगुजा। जिले में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गांव के एक उपसरपंच ने वारदात को अंजाम दिया है। इतना...

रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...

दुर्ग में महिला की हत्या, जबरन संबंध बनाने का...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक मजदूर महिला की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलगांव थाना क्षेत्र में हुई इस...

पिता ने की बेटे की हत्या, शराबखोरी और रोजाना...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के कुशमुली गांव में रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पिता...