छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा: रायपुर से अंबिकापुर मैनपाट महोत्सव देखने जा रहे थे… अचानक सामने से आई ट्रक ने मार दी कार को टक्कर… 3 लोगों की दर्दनाक मौत

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में भीषण सड़क हादसा हुआ है। कार और ट्रक में भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों मृतक रायपुर से अंबिकापुर की ओर जा रहे थे। हादसा बांगो थाना क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा कोरबा से 60 किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे लमना के पास सुबह 4:30 बजे के आसपास हुआ है। बांगो टीआई राजेश पटेल ने बताया कार में सवार होकर रायपुर जिले से तीन लोग अंबिकापुर जिले के पर्यटन क्षेत्र मैनपाट महोत्सव देखने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान अंबिकापुर की तरफ से आ रहे ट्रक के साथ इनकी कार की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद 2 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था।

खबर लगते ही मौके पर हमारी टीम गई थी। जिसके बाद एक घायल को अस्पताल पहुंचाया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस की टीम ने मामले में केस दर्ज जांच शुरू की है। घटना के बाद से ही ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार है। पुलिस ट्रक के नंबर के आधार पर जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि इस हादसे में पेट्रोल पंप संचालक और ठेकेदार पंकज झा और राजस्थान के उदयपुर के रहने वाले टीचर रमेश सिंह की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं बुद्धि नाथ सिंह ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है। पुलिस ने बताया है कि मृतकों के परिजनों को जानकारी दी है। परिजनों को आने के बाद ही शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।



खबरें और भी हैं...
संबंधित

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

CG में सनसनीखेज वारदात: पर्यावरण पार्क के पास बेसुध...

CG बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य...