वेटेरन क्रिकेट: मार्लबोरो कप में भाग लेने इंग्लैंड रवाना हुए भिलाई के पूर्व रणजी खिलाड़ी के.राजगोपालन

भिलाई। भिलाई के वेटेरन क्रिकेटर के.राजगोपालन इंग्लैंड में होने वाले मार्लबोरो कप में भाग लेने इंग्लैंड रवाना हो गए है। 29 जून से 9 जुलाई तक इंग्लैंड में होने वाले मार्लबोरो कप में में हिस्सा लेंगे। आपको बता दें कि, वे पूर्व रणजी खिलाड़ी एवं भिलाई इस्पात संयंत्र के क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग में कार्यरत है। उनका चयन भारतीय वेटेरन क्रिकेट टीम में हुआ है। गत वर्ष भी राजगोपालन मार्लबोरो कप में खेलने, भारतीय वेटेरन टीम का हिस्सा थे। इसी प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर इनका चयन श्रीलंका में हुए 50+ आयु वर्ग के वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए हुआ था। राजगोपालन 1992 से 2000 तक म.प्र.से रणजी ट्रॉफी खेल चुके हैं। कई वर्षों तक इन्होंने छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) के अंतर्गत राज्य के विभिन्न क्रिकेट टीम को प्रशिक्षण भी दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की कांग्रेस नेत्री रीता सिंह समेत पति और...

भिलाई। करोड़ों रुपये के जमीन सौदे में भिलाई नगर निगम की एमआईसी सदस्य, वार्ड-39 की कांग्रेस पार्षद रीता सिंह, उनके पति रमेश चंद्र सिंह और...

आधी रात बर्थडे पार्टी में हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के गांधी नगर कालीबाड़ी क्षेत्र में देर रात बर्थडे पार्टी के दौरान तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाकर हंगामा करना सात...

CG News : बाल संप्रेक्षण गृह से 8 बच्चे...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित बरोंड़ा बाजार के बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 बच्चे फरार हो गए। घटना के बाद...

दुर्ग में सरपंच पति की चाकू मारकर हत्या, चार...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लूटपाट के दौरान ग्राम तुमाकला के सरपंच पति एवं उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप की चाकू मारकर हत्या कर...