भिलाई के हिस्ट्रीशीटर दीपक नेपाली की दुर्ग पुलिस को तलाश: मारपीट के मामले में फरार है आरोपी… SSP विजय अग्रवाल ने घोषित किया इनाम

भिलाई। भिलाई के हिस्ट्रीशीटर दीपक नेपाली की तलाश दुर्ग SSP विजय अग्रवाल (IPS) कर रही है। फरार आरोपी पर पुलिस ने 3000 रूपए इनाम भी रखा है। दरहसल पूरा मामला युवक पर प्राणघातक हमला करने का है। मामला वैशाली नगर थाना क्षेत्र का है। दुर्ग पुलिस ने कहा कि, फरार आरोपी का पता बताने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

दरहसल स्नेहा चौबे ने वैशाली नगर थाना में रिपोर्ट दर्ज करायी कि 21 मई 2025 की रात उसके पति के साथ आरोपी दीपक नेपाली, रोशन सिंह, राम प्यारे, शुभम यादव ने गाली-गलौज कर हाथ मुक्का लात से मारपीट कर जान से मारने की नियत से गले को दबाया और सिर को जोर जोर से दीवार में पटका गया। इस रिपोर्ट पर थाना वैशाली नगर में धारा 296, 115(2), 351(3), 109, 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर जाँच में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपी शुभम यादव, रोशन सिंह उर्फ राजा एवं रामप्यारे यादव, साकिन केम्प-01 वैशाली नगर को गिरफ्तार कर ज्युडियियल रिमाण्ड पर भेजा गया है। प्रकरण में आरोपी दीपक नेपाली जो घटना दिनांक से लगातार फरार है, कि पतासाजी, गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला दुर्ग विजय अग्रवाल द्वारा 3000/- रू. का ईनाम उद्घोषणा आदेश जारी किया गया है। साथ ही आरोपी की पता तलाश हेतु जिला ईश्तहार भी जारी किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फेसबुक पर प्यार का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक युवती के लिए दर्दनाक साबित हुई। उत्तर प्रदेश के एक युवक ने...

पारिवारिक विवाद में डबल मर्डर : देवर ने की...

बेमेतरा। जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोरेघाट में पारिवारिक विवाद ने बुधवार को खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक देवर ने...

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के चुनाव पर हाईकोर्ट में...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने भूपेश बघेल की चुनाव याचिका को निरस्त करने की मांग को खारिज कर दिया है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल...

CG News : विवाद के बाद पति-पत्नी ने लगाई...

गरियाबंद। जिले के जुगाड़ थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पायलीखण्ड गांव के जंगल में बुधवार को पति-पत्नी के शव पेड़ से...