बढ़ते अपराध के बीच दुर्ग पुलिस हुई सख्त: आदतन बादमाश और हथियार लेकर घुमने वालों पर कार्रवाई… 18 लोगों की हुई गिरफ्तारी

दुर्ग-भिलाई। दुर्ग-भिलाई में लगातार बढ़ते क्राइम ग्राफ के बीच पुलिस ने कुछ सख्त एक्शन लिए है। पुलिस ने आदतन बादमाश और हथियार लेकर घुमने वाले आपराधिक प्रवृति के व्यक्यिों पर कार्रवाई करते हुए 7 व्यक्तियों के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के केस दर्ज और 11 व्यक्तियों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। इस प्रकार पुलिस ने कुल 18 आरोपियों को गिरफ्तार जेल भेजा है।

SSP विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) के द्वारा आदतन बादमाश एवं हथियार लेकर घुमने वाले आपराधिक प्रवृति के व्यक्यिों की जॉच कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने निर्देश प्राप्त हुये थे। वरि. पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के परिपालन में एसीसीयू एवं थाने की गठित संयुक्त टीम द्वारा आदतन हथियार से मारपीट करने वाले बदमाश प्रवृति के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर व्यक्तियों के पता तलाश कर सघन जॉच की गई जॉच के दौरान कुछ आरोपीगण मौके पर प्रतिबंधित हथियार रखे पाये गये जिन्हे घेराबंदी कर पकडा गया एवं आरोपियों के विरूद्ध विभिन्न थानों में पृथक – पृथक कुल 07 व्यक्तियों द्वारा धारदार हथियार रखे पाये जाने पर आर्म्स एक्ट के प्रकरण दर्ज किये गये व 11 व्यक्तियों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।

  • अप. क्रं. 301/2025, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट नाम आरोपी प्रदीप कौशल पिता कन्हैया कौशल उम्र 23 साल निवासी गैती डबरी थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग।
  • अप. क्रं. 302/2025, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट नाम विक्की भुनेश्वर उर्फ बाबू पिता सेवक राम बन्छोर, उम्र 27 साल निवासी वार्ड नं. 25 ग्रीन चौक, दुर्ग।
  • थाना पद्यनाभपुर क्षेत्र के आर्म्स एक्ट के दर्ज प्रकरण अप. क्रं. 211/2025 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट नाम आरोपी होमेन्द्र सिंह चौहान पिता कुमार सिंह चौहान उम्र 20 साल निवासी उलेश्वरी मंदिर वार्ड नं. 58, उरला फाटक के पास थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग।
  • थाना पुलगॉव क्षेत्र के आर्म्स एक्ट के दर्ज प्रकरण अप. क्रं. 242/2025 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट नाम आरोपी जगजीत सिंह पिता स्वं सुरेन्द्रर सिंह उम्र 32 साल निवासी रामनगर सिकोला थाना मोहन नगर।
  • चौकी अंजोरा क्षेत्रान्तर्गत आर्म्स एक्ट के दर्ज प्रकरण अप. क्रं. 241/2025 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट नाम आरोपी मनीष निषाद पिता गुहरी निषाद उम्र 29 साल निवासी सिकोला भाठा।
  • चौकी जेवरा सिरसा अन्तर्गत आर्म्स एक्ट प्रकरण अप. क्रं. 243/2025 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट नाम आरोपी कृष्णा नागवंशी पिता लक्ष्मीनारायण नागवंशी निवासी ग्रीन चौक, दुर्ग
  • थाना मोहन नगर क्षेत्रान्तर्गत आर्म्स एक्ट प्रकरण अप. क्रमांक 289/2025, धारा 25 27 आर्म्स एक्ट नाम आरोपी दीपक मेश्राम पिता किशोर मेश्राम उम्र 25 साल, निवासी बी.डी. कालोनी उरला, थाना मोहन नगर। एवं थाना मोहन नगर क्षेत्रान्तर्गत 11 आदतन बदमाशों के विरूद्ध 151 जा.फौ.के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

​आलेख : वक्फ़ समुदाय का है, उसके पहरेदारों का...

नई दिल्ली। सदियों से वक्फ़ इस्लाम में सामाजिक कल्याण के सबसे महान संस्थानों में से एक रहा है। पूरे भारत में, मस्जिदें, कब्रिस्तान, स्कूल,...

संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों का जलवा;...

भिलाई। संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने प्रतिष्ठित फार्मास्यूटिकल कंपनियों Abbott एवं Macleods Pharmaceuticals में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कैंपस प्लेसमेंट के...

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: NMC ने 5 नए सरकारी...

राज्य सरकार की अपील लाई रंग; कबीरधाम, जांजगीर, गीदम, मनेंद्रगढ़ और जशपुर में खुलेंगे नए कॉलेज रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र...

पद्म विभूषण तीजन बाई को विधानसभा में दी गई...

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के...