माइलस्टोन अकादमी में कॉमर्स ग्रुप के लिए गाइडेंस एंड करियर वर्कशॉप का आयोजन… डॉ. निहारिका सिंह ने बच्चों को दिए टिप्स

भिलाई। माइलस्टोन अकेडमी में 26 जून को कॉमर्स ग्रुप के विद्यार्थियों के लिए गाइडेंस एंड करियर वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. निहारिका सिंह (डायरेक्टर, जे. के. शाह क्लासेस) ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

इस कार्यशाला में कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। डॉ. सिंह ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में विद्यार्थियों को करियर चयन, लक्ष्य निर्धारण और उस दिशा में निरंतर कार्य करने की उपयोगी जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि विद्यार्थियों को अपने देश, संस्कृति और व्यक्तिगत सपनों को ध्यान में रखते हुए जीवन में आगे बढ़ना चाहिए।

डॉ. सिंह ने विभिन्न व्यावसायिक कोर्सों के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की, जो विद्यार्थियों के लिए सफलता की राह को सरल बना सकते हैं। उन्होंने मोबाइल फोन की लत को छात्रों के भविष्य के लिए घातक बताते हुए इससे दूरी बनाए रखने की सलाह दी। कार्यशाला के सफल आयोजन पर शाला की डायरेक्टर डॉ. ममता शुक्ला एवं एकेडमिक डायरेक्टर शुभम शुक्ला ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए मुख्य अतिथि एवं आयोजन टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

MSME समाधान पोर्टल: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद...

नई दिल्ली / रायपुर: एमएसएमई समाधान पोर्टल पर सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लंबित भुगतानों और एमएसईएफसी (MSEFC) में जारी मामलों को लेकर रायपुर...

CGPSC SI प्रीलिम्स रिजल्ट में ‘NEWS’ और ‘SPACE RANI’...

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा जारी सूबेदार, उप निरीक्षक (SI) और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा के प्रारंभिक (प्री) परिणाम के बाद चयन सूची...

बीएड छात्रा की हत्या, लिव-इन पार्टनर ने गला दबाकर...

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। बोरियाकला स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाली बीएड छात्रा की उसके...

परिसीमन को लेकर आदिवासियों में भ्रम फैलाने के आरोप,...

नई दिल्ली। परिसीमन को लेकर आदिवासी समाज में भ्रम और आशंकाएं फैलाए जाने के आरोपों के बीच एक बयान जारी कर दावा किया गया...