CGPSC SI प्रीलिम्स रिजल्ट में ‘NEWS’ और ‘SPACE RANI’ नाम के अभ्यर्थियों पर बवाल, भूपेश बघेल ने कसा तंज, आयोग ने दी सफाई

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा जारी सूबेदार, उप निरीक्षक (SI) और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा के प्रारंभिक (प्री) परिणाम के बाद चयन सूची में शामिल कुछ अजीबोगरीब नामों को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर सफल अभ्यर्थियों की सूची के स्क्रीनशॉट वायरल हो रहे हैं, जिसमें ‘NEWS’ और ‘SPACERANI’ जैसे नाम देखकर अभ्यर्थियों और राजनीतिक गलियारों में सवाल उठने लगे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए ये रोल नंबर और नाम

CGPSC की चयन सूची में दर्ज कुछ नामों को लेकर अभ्यर्थी पारदर्शिता पर सवाल उठा रहे हैं:

  • रोल नंबर 2402148213 (क्रमांक 6074): नाम दर्ज है ‘NEWS’
  • रोल नंबर 2402105174 (क्रमांक 467): नाम दर्ज है ‘SPACERANI’
  • रोल नंबर 2402101319 (क्रमांक 93): नाम दर्ज है ‘MANBAS’

पूर्व सीएम भूपेश बघेल का तंज, कांग्रेस ने मांगी जांच

इस मामले के तूल पकड़ते ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर चुटकी लेते हुए लिखा कि NEWS और SPACE RANI को CGPSC द्वारा आयोजित सब इंस्पेक्टर प्री एग्जाम में सांय-सांय सफलता मिली है, दोनों को सांय-सांय बधाई। उन्होंने आगे कहा कि सनी लियोनी को महतारी वंदन योजना का लाभ मिलने के बाद यह विष्णुदेव साय सरकार की अभूतपूर्व उपलब्धि है।

वहीं, कांग्रेस पार्टी ने मामले को संदिग्ध बताते हुए पूरी भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है, ताकि अभ्यर्थियों के बीच परीक्षा की विश्वसनीयता बनी रहे।

आयोग की सफाई: “फॉर्म भरते समय अभ्यर्थियों ने खुद दर्ज किए थे नाम”

बढ़ते विवाद को देखते हुए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सोशल मीडिया की खबरों को भ्रामक और गलत करार दिया है। आयोग का कहना है कि:

  • ‘NEWS’, ‘SPACERANI’, ‘HE RAM’, ‘BHAKT PRAHLAD’ और ‘TUFAIL’ जैसे नाम अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन भरते समय स्वयं दर्ज किए गए थे।
  • अभ्यर्थियों द्वारा दिए गए डेटा के आधार पर ही प्रवेश पत्र जारी किए गए थे।
  • इन्हीं नामों के साथ अभ्यर्थियों ने दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक परीक्षा और प्रारंभिक लिखित परीक्षा में भाग लिया है।
  • आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया के भ्रम में न आएं और केवल आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी पर ही भरोसा करें।

मुख्य परीक्षा अक्टूबर में संभावित

उल्लेखनीय है कि CGPSC ने 4 अगस्त को सूबेदार, SI और प्लाटून कमांडर के 341 पदों के लिए प्रीलिम्स का रिजल्ट घोषित किया था, जिसमें 7,301 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए हैं। यह परीक्षा 12 जुलाई 2026 को प्रदेश के सभी 33 जिलों के 183 सेंटरों पर आयोजित की गई थी। प्रीलिम्स में क्वालीफाई हुए अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन संभावित रूप से 24, 25 और 26 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...