जशपुर को मिली बड़ी सौगात, CM साय ने की बड़ी घोषणाएं: तपकरा बनेगा नगर पंचायत, स्टेडियम के लिए 50 लाख की मंजूरी

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जशपुर दौरे के दौरान जिले को विकास की नई सौगातें मिलीं। मुख्यमंत्री ने आज अपने दौरे के दौरान कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तपकरा ग्राम पंचायत को नगर पंचायत बनाने की महत्वपूर्ण घोषणा की।

इस घोषणा के साथ ही जशपुर जिले में अब नगर पंचायतों की संख्या बढ़कर चार हो जाएगी, जबकि वर्तमान में जिले में 3 नगर पंचायतें और 2 नगर पालिकाएं संचालित हैं।मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद तपकरा क्षेत्र में हर्षोल्लास का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एतिहासिक कदम बताया है।

फरसाबहार को मिली PWD गेस्ट हाउस की सौगात

मुख्यमंत्री ने फरसाबहार में लोक निर्माण विभाग (PWD) के गेस्ट हाउस की स्थापना की भी घोषणा की है, जिससे क्षेत्रीय अधिकारियों और आमजन को सुविधा मिलेगी।

स्टेडियम निर्माण के लिए बढ़ा बजट
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने पहले से घोषित 12 लाख रुपये की खेल स्टेडियम राशि को बढ़ाकर 50 लाख रुपये करने की भी घोषणा की। अब इस क्षेत्र में बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा: “हमारी सरकार छत्तीसगढ़ के अंतिम छोर तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। तपकरा को नगर पंचायत बनाना और फरसाबहार में अधोसंरचना विकास की घोषणाएं इसी दिशा में हमारे संकल्प का प्रतीक हैं।”

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई विधायक देवेंद्र यादव राष्ट्रीय सचिव नियुक्त: रिसाली आगमन...

भिलाई। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव नियुक्त होने के बाद भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के प्रथम रिसाली आगमन पर वरिष्ठ कांग्रेसी मोनेश बंछोर और किरण...

CM साय ने किया एग्री-हॉर्टी एक्सपो एवं क्रेता-विक्रेता सम्मेलन...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले में बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से कृषि क्रांति अभियान के अंतर्गत एग्री-हॉर्टी एक्सपो एवं क्रेता-विक्रेता...

CM साय का बड़ा ऐलान: बिलासपुर में 100 करोड़...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और छात्रों के सर्वांगीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही...

पटवारी ने लगाई फांसी, भारतमाला प्रोजेक्ट में गड़बड़ी पर...

बिलासपुर। तखतपुर विधानसभा क्षेत्र में पटवारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने अपने फार्महाउस में रस्सी का फंदा बनाकर खुदकुशी...