हनीट्रैप में फंसे कांग्रेस नेता: फेसबुक पर पहले सरपंच से दोस्ती की, वसूले 2.25 लाख रुपए… दुष्कर्म में फंसाने की धमकी देकर 50 लाख मांग रही थी महिला… 10 लाख लेते पुलिस ने पकड़ा

नई दिल्ली। राजस्थान के बीकानेर में एक कांग्रेस नेता व सरपंच को सोशल मीडिया पर अनजान महिला से दोस्ती करना भारी पड़ गया। एक युवती ने नोखा तहसील के एक सरपंच से पहले तो 2.25 लाख रुपये ले लिए।

इसके बाद दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर 50 लाख रुपये और मांगने लगी। इससे परेशान परेशान सरपंच थाने पहुंचे और आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कराया। जसरासर पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार जसरासर के सरपंच रामनिवास ने नौ मार्च को जसरासर थाने में एक केस दर्ज कराया। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह समाजसेवी के रूप में सोशल मीडिया पर पोस्ट करता रहता है। इस दौरान ऋतु चौधरी उर्फ रेवती नाम की युवती ने उसकी जान-पहचान हुई। इसके बाद दोनों के बीच बातें होने लगीं।

पिछले साल दिसंबर से युवती ने कई बार उससे रुपए लिए। वापस करने की बात कहकर उसने 2.25 लाख रुपए मांगे तो उसने दे दिए। सरपंच ने पुलिस को बताया कि अब आरोपी युवती 50 लाख रुपए की मांग कर रही है, मना करने पर झूठे दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी भी देती है।

सरपंच के केस दर्ज कराने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो सामने आया कि आरोपी युवती अंतरंग बातों को सार्वजनिक करने और दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देकर 50 लाख रुपए की मांग कर रही है। पुलिस की निगरानी में सरपंच और युवती के बीच 10 लाख रुपये देने की बात पर सहमति बनी।

पीड़ित सरपंच महिला के बताए अनुसार रुपए लेकर रुपए लेकर पहुंचा। इस दौरान पुलिस ने ऋतु चौधरी (25) निवासी बेनीसर पुलिस थाना श्रीडूंगरगढ को 10 लाख रुपए के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस कार्रवाई को गुरुवार रात को अंजाम दिया।

पुलिस कर रही पूछताछ
पुलिस की टीम आरोपी ऋतु चौधरी से पूछताछ कर रही है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी महिला इस तरह के काम अकेले नहीं कर रही होगी। उसकी गैंग में अन्य सदस्य भी शामिल होंगे। पुलिस पूछताछ कर अन्य सदस्यों के बारे में भी पता लगा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का आरोप, रायपुर...

सूरजपुर | जिले में पदस्थ एक नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार, लटोरी क्षेत्र में पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेंद्र दिवाकर के...

CG Crime : पति-पत्नी की हत्या कर श्मशान में...

गरियाबंद। जिले के शोभा थाना क्षेत्र के ग्राम गरीबा से एक दिल दहला देने वाला दोहरे हत्याकांड का मामला सामने आया है। पुरानी रंजिश के...

देह व्यापार का भंडाफोड़ : पुलिस ने मकान में...

रायगढ़। शहर के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मेडिकल कॉलेज रोड स्थित एक मकान...

CG Crime : 8 साल की मासूम के साथ...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। 8 साल के मासूम बालिका के साथ उसी के...