अमिताभ जैन ही रहेंगे छत्तीसगढ़ के CS… केंद्र सरकार ने एक्सटेंशन को किया मंजूर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के अगले मुख्य सचिव कौन होंगे? इस सवाल का जवाब मिल गया है। अमिताभ जैन अभी रिटायर नहीं होंगे, बल्कि वह अपने पद पर बने रहेंगे। सोमवार दोपहर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया। केंद्र सरकार ने भी राज्य सरकार के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। केंद्र सरकार से अनुमति मिलते ही कैबिनेट बैठक में जैन को सेवा विस्तार देने पर मुहर लगी। दिलचस्प बात यह रही कि सोमवार को ही उन्हें विदाई दी जानी थी, लेकिन अब वे आगामी आदेश तक पद पर बने रहेंगे। सीएस अमिताभ जैन को तीन माह का एक्सटेंशन दिया गया है। वे सितंबर तक पद पर बने रहेंगे। जैन पहले सीएस हैं जिन्हें सेवा विस्तार मिला है। 1989 बैच के आईपीएस जैन बीते चार साल से प्रदेश के सीएस के पद पर हैं। सोमवार को 30 जून को रिटायरमेंट था, लेकिन केन्द्र सरकार ने उन्हें एक्सटेंशन देने का फैसला लिया है। आदेश जारी कर दिए गए हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...

महिलाओं को सीएम की बड़ी सौगात, रक्षाबंधन से पहले...

रायपुर। रक्षाबंधन के त्योहार पर छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सरकार की ओर से बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी...