विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से, अधिकारी, कर्मचारियों की छुट्टी रद्द

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से शुरू होगा। यह सत्र 18 जुलाई तक चलेगा। इसके चलते जिले के अधिकारी, कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है।

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने इस अवधि में प्राप्त होने वाले तारांकित और अतारांकित विधानसभा प्रश्नों, स्थगन, शून्यकाल, आश्वासन, ध्यानाकर्षण, अशासकीय संकल्प, याचिका तथा लोक लेखा समिति से संबंधित पत्राचार या जानकारी पर समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने जिले के सभी विभागों में कार्यरत अधिकारियों को निर्देशित किया है।

आदेश के मुताबिक वे इस विधानसभा सत्र के दौरान सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना न तो अवकाश पर रहेंगे और न ही मुख्यालय छोड़ेंगे। बिना स्वीकृति के अवकाश पर जाने पर संबंधित कर्मचारी या अधिकारी के साथ उनके कार्यालय प्रमुख भी जिम्मेदार होंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...