दुर्ग पुलिस का वारंटियों के खिलाफ विशेष अभियान, 167 पकड़े गए… फिंगर प्रिंट लेकर एक डाटा बेस में किया गया फीड

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने 29-30 जून की रात जिलेभर में स्थाई और गिरफ्तारी वारंटियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सभी थाना क्षेत्रों में विशेष टीमें बनाकर संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। अभियान में कुल 167 वारंट तामील किए गए, जिनमें 112 स्थाई वारंट और 55 गिरफ्तारी वारंट शामिल हैं। पुलिस ने सभी वारंटियों के फिंगर प्रिंट लेकर एक डाटा बेस भी तैयार किया है। इस अभियान के दौरान 10 साल से फरार एक पुराने वारंटी को वैशाली नगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। इस काम में सभी थानों के साथ-साथ एसीसीयू की टीम ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। दुर्ग पुलिस का यह अभियान अपराधियों की धरपकड़ और रिकॉर्ड तैयार करने की दिशा में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...