बस्तर में भारी बारिश से भू-स्खलन, कोरापुट-किरंदुल रेल लाइन पर गिरा मलबा, ट्रेन रद्द

जगदलपुर। बस्तर में कोरापुट-किरंदुल रेल लाइन पर भारी बारिश की वजह से लैंड स्लाइड हुआ है। ट्रैक किनारे स्थित मिट्टी और चट्टान कटकर ट्रैक पर गिर गया है, जिससे रेल मार्ग बाधित हो गया है। इसके चलते किरंदुल-विशाखापट्टनम और हिराखंड एक्सप्रेस कैंसिल हो गई है। फिलहाल मार्ग को बहाल करने की कोशिश जारी है।

रेलवे के अफसरों ने बताया कि लगातार बारिश की वजह से कोरापुट-किरंदुल लाइन में मल्लीगुड़ा-जरती स्टेशनों के बीच लैंडस्लाइड हुआ है। खबर मिलते ही रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं। ट्रैक से मलबा हटाने की कोशिश जारी है। हालांकि, मार्ग कब तक बहाल होगा ये अभी स्पष्ट नहीं है।

बस्तर में पिछले 3 दिनों से लगातार बारिश हो रही है। बस्तर को पड़ोसी राज्य ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल को जोड़ने वाले रेलवे ट्रैक पर इससे पहले भी कई बार लैंड स्लाइड हुआ है। ट्रेनें रद्द होने से इसका खामियाजा सीधे जनता को भुगतना पड़ता है। जब तक रेलवे ट्रैक से मलबा नहीं हटाया जाएगा और मार्ग बहाल नहीं होता तब तक यात्रियों के लिए पड़ोसी राज्य जाने सड़क मार्ग ही सहारा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

विवादों में घिरा फिल्म ‘रामायण: भाग एक’, अधिवक्ता ने...

रायपुर। फिल्म ‘रामायण: भाग एक’ रिलीज होते ही विवादों में घिर गई है। फिल्म में रामायण के मूल धर्मग्रंथ और धार्मिक पात्रों के चित्रण...

दुर्ग में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई,...

दुर्ग। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खुर्शीपार और पद्मनाभपुर थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर आरोपियों को...

किसानों के हित में साय सरकार का ऐतिहासिक निर्णय,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसानों के हित में राज्य सरकार के एक महत्वपूर्ण निर्णय की जानकारी देते हुए घोषणा की कि अब...

15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी : सीएम...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की शुरुआत 15 नवंबर से होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि खरीदी को लेकर...