डिप्टी CM ने CRPF जवानों से की मुलाकात: बढ़ाया हौसला, नक्सलवाद के खिलाफ अंतिम लड़ाई में जुटे जवानों की सराहना की, कहा – अब सिर्फ कुछ कदम और

बीजापुर। उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने बीजापुर जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र भैरमगढ़ विकासखण्ड अंतर्गत फुंडरी में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों से भेंट कर उनका हौसला अफजाई किया। उन्होंने जवानों की कर्तव्यनिष्ठा, साहस और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि आपकी मेहनत, लगन और भुजाओं की ताकत के कारण नक्सलवाद अब समापन की ओर है। अब सिर्फ कुछ और प्रयास बाकी हैं, जिसे पूरी निष्ठा के साथ पूरा करना है, ताकि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी का यह संकल्पमार्च 2026 तक नक्सलवाद का समूल अंत साकार हो सके।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इन जवानों ने न सिर्फ सुरक्षा का काम किया है, बल्कि इस अतिसंवेदनशील क्षेत्र में संविधान को लागू करने और शासन की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का ऐतिहासिक कार्य भी किया है। पहले जहां अंदरूनी गांवों के लोग सरकार की योजनाओं से वंचित रहते थे, अब जवानों की सतत उपस्थिति और सघन गश्त के चलते हालात तेजी से बदले हैं। उन्होंने कहा कि अब शासन की योजनाओं का लाभ धीरे-धीरे इन गांवों तक पहुंच रहा है। इसका श्रेय आपको जाता है। आप सिर्फ हथियार लेकर सुरक्षा नहीं कर रहे हैं, बल्कि एक नए युग की नींव रख रहे हैं जिसमें भय नहीं, विश्वास और विकास होगा। इस दौरान सचिव पंचायत विभाग भीम सिंह, आईजी बस्तर सुंदरराज पी, डीआईजी कमलोचन कश्यप, कलेक्टर संबित मिश्रा, पुलिस अधीक्षक डॉ जितेन्द्र यादव, डीएफओ रंगानाथन रामाकृष्णा वाय एवं सीईओ जिला पंचायत हेमंत रमेश नंदनवार सहित सीआरपीएफ एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी गण उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...