CG – 10वीं की छात्रा की मौत का हुआ खुलासा: ब्वायफ्रेंड ने ही ली थी अपनी प्रेमिका की जान… दूसरे लड़के से बात की तो मार डाला… चाकू गोदा, फिर पत्थर से कुचलकर लाश खेत में फेंकी

Death of 10th class student revealed

रायपुर। रायपुर के खरोरा थाना क्षेत्र में छात्रा की हत्या मामले का पटाक्षेप हो गया है। पिछले महीने 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली 16 वर्षीय छात्रा मुस्कान धीवर की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। हत्या के आरोप में मृतिका के दूर के रिश्तेदार और कथित प्रेमी साहिल धीवर (20) को महाराष्ट्र के गोंदिया से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी बलौदाबाजार जिले के सकलोर गांव का रहने वाला है। आरोपी बलौदाबाजार के सकलोर का रहने वाला है।मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, मुस्कान और साहिल के बीच प्रेम प्रसंग था। साहिल मुस्कान का दूर का रिश्तेदार भी था। साहिल को शक था कि मुस्कान का किसी और से अफेयर है। वह फोन पर किसी दूसरे लड़के से बात करती है। इसी शक में साहिल ने मुस्कान की हत्या की साजिश रची।

मिली जानकारी के मुताबिक 26 जून की दोपहर हल्की बारिश हो रही थी, तभी नाबालिग मुस्कान धीवर (16) अपने दूर के रिश्तेदार साहिल धीवर के साथ निकली थी। जब नाबालिग देर रात तक घर नहीं पहुंची, तो घरवाले लड़की को खोजते रहे, लेकिन वो नहीं मिली। इसी बीच 27 जून को लगभग दोपहर 12 बजे पुलिस को सूचना मिली कि तोर्रा तालाब के खेत में एक लड़की मृत अवस्था में मिली है। सूचना पर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। इस दौरान मृतिका की पहचान मुस्कान धीवर के रूप में की गई।

कुछ ही दूरी पर साहिल धीवर का गमछा रखा हुआ था। चप्पल और गमछे की पहचान साहिल धीवर के पिता ने की थी। साहिल धीवर की जब तलाश की गई तो पता चला कि वह अपनी बाइक को भाटापारा रेलवे स्टेशन में खड़ी किया था और मोबाइल बंद कर गायब था। थाना प्रभारी दीपक पासवान ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दोनों को बाइक पर साथ जाते देखा गया था। अगले दिन तालाब के पास मुस्कान का शव मिला। वह महाराष्ट्र की ओर भाग रहा था। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात कबूल कर ली है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...