बाबा धाम जाने वाले भक्तों के लिए खुशखबरी, दुर्ग से पटना के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

बिलासपुर। बाबा धाम जाने वाले यात्रियों के लिए राहतभरी खबर है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे की ओर से एक नए ट्रेन का संचालन शुरू किया जा रहा है। भारतीय रेलवे की ओर से दुर्ग से पटना के बीच एक और स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इस ट्रेन के परिचालन से बाबा धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को आठ दिन ट्रेन सुविधा मिलेगी।

दरअसल, भारतीय रेलवे की ओर से पहले भी इन दोनों स्टेशनों के बीच स्पेशल ट्रेन को चलाने की घोषणा की गई थी। लेकिन वह केवल दुर्ग से 06, 13, 20, एवं 27 जुलाई को उपलब्ध थी। अब नए नंबर से इन दोनों स्टेशनों के बीच एक और स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन दुर्ग से 07, 14, 21 एवं 28 जुलाई को छूटेगी।

वहीं वापसी में नई स्पेशल ट्रेन 08, 15, 22 एवं 29 जुलाई को छूटेगी। जबकि पहले से घोषित ट्रेन 07, 14, 21, एवं 28 जुलाई को पटना से रवाना होगी। इन दोनों स्पेशल ट्रेनों में 1008 कंफर्म बर्थ की सुविधा मिलेगी।

दुर्ग और पटना के बीच चलने वाली एक और साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 08797 नंबर के साथ प्रत्येक सोमवार को दुर्ग से रवाना होगी। वापसी में 08798 नंबर से ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को छूटेगी। इस ट्रेन में दो एसी-थ्री, 13 स्लीपर, 4 सामान्य, 2 एलआरडी सहित 21 कोच जुडेंगे। जिससे यात्रियों को 1008 कंफर्म बर्थ की सुविधा मिलेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सड़क हादसे के बाद बेकाबू भीड़ का डायल-112 टीम...

अंबिकापुर। सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने डायल-112 की टीम पर हमला कर दिया। भीड़ ने मौके पर पहुंचे...

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा : लिव-इन पार्टनर ने की...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में अधेड़ महिला का जला हुआ शव मिलने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया...

CG Crime : मासूम बालक के साथ दुष्कर्म का...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 3 वर्षीय मासूम बालक के साथ अमानवीय कृत्य...

छत्तीसगढ़ में ISI का संदिग्ध गिरफ्तार: NTPC और प्लांट...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने किराएदार सत्यापन अभियान के दौरान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से कथित संबंध रखने वाले एक संदिग्ध...