नकली सीमेंट बेचने वाला दुकानदार गिरफ्तार, अल्ट्राटेक की बोरी में पैक कर दुकान से करता था सप्लाई, ब्रिक्स प्लांट में बनाता था मिलावटी सीमेंट

बालोद। अर्जुंदा पुलिस ने एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा करते हुए नकली सीमेंट सप्लाई करने वाले दुकानदार को गिरफ्तार किया है। आरोपी अल्ट्राटेक कंपनी के नाम पर मिलावटी सीमेंट बनाकर बाजार में बेच रहा था। आरोपी के प्लांट से अल्ट्राटेक ब्रांड की बोरियों में पैक किए गए 584 बैग नकली सीमेंट और मिलावट का सामान जब्त किया गया है।

पूरा मामला अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के ग्राम मोहन्दीपाठ का है। आरोपी विजय चंद्र धाक (62 वर्ष) अपने फ्लाई ऐश ब्रिक्स प्लांट में अल्ट्राटेक के मार्का का दुरुपयोग कर नकली सीमेंट बनाकर वैभव ट्रेडर्स नामक दुकान में सप्लाई कर रहा था।

फ्लाई ऐश से बना रहा था नकली सीमेंट

अल्ट्राटेक कंपनी के फील्ड ऑफिसर कोलकाता निवासी विशाल मंडल ने अर्जुंदा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मोहंदीपाठ के वैभव ट्रेडर्स नामक दुकान से मिलावटी सीमेंट की बिक्री हो रही है। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की और पाया कि दुकानदार विजय चंद्र धाक अपने गब्दी स्थित फ्लाई ऐश ब्रिक्स प्लांट में अल्ट्राटेक कंपनी के नाम की बोरी में नकली सीमेंट पैक कर बेच रहा है।

फैक्ट्री से मिला नकली सीमेंट का जखीरा

अर्जुन्दा थाना प्रभारी जोगेन्द्र साहू ने बताया कि ऐश प्लांट से अल्ट्राटेक ब्रांड के मार्का का उपयोग कर पैक की गई 584 बोरियां नकली सीमेंट बरामद की गईं है। इसके अलावा फ्लाई ऐश मिलाकर सीमेंट तैयार करने की मशीन, बड़ी संख्या में खाली पैकिंग बैग और मिलावट में उपयोग आने वाला अन्य सामान भी जब्त कर लिया गया है।

लोगों की जान और मकान दोनों से खिलवाड़

गुंडरदेही एसडीओपी राजेश बागड़े ने बताया कि आरोपी नकली सीमेंट बेचकर लोगों की जान और मकान दोनों से खिलवाड़ कर रहा था। उसके कब्जे से लगभग 1.69 लाख रुपए का नकली सीमेंट बरामद किया गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर बीएनएस की धारा 318(4) और कॉपीराइट एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...