BSP के मरोदा पंप हाउस में ब्रेक डाउन… कल वॉटर सप्लाई होगा प्रभावित

रिसाली, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के जल प्रबंधन विभाग के मरोदा पंप हाउस में आज सुबह लगभग 8ः30 बजे 1 पंप का एनआरबी का टॉप कवर फट गया। इससे हाइ प्रेशर में पानी पंप हाउस में तेजी से भरने लगा। इस पंप हाउस में पेयजल की आपूर्ति के लिए कुल 3 पंप चलते हैं। ब्रेक डाउन के तत्काल बाद शेष 2 पंप को प्रभावित होने से बचाने के लिए बंद कर दिया गया। जल आपूर्ति को सामान्य बनाने के लिए युद्धस्तर पर कार्य जारी है।

मरोदा पंप हाउस से भिलाई इस्पात संयंत्र और टाउनशिप को पेयजल की आपूर्ति की जाती है। सुबह 8ः30 बजे हुए ब्रेक डाउन के पूर्व टाउनशिप के अधिकांश हिस्सों में पेयजल की आपूर्ति लगभग कर दी गई थी। इस ब्रेक डाउन से पेयजल की आपूर्ति आंशिक रुप से प्रभावित हुई है, संयंत्र के उत्पादन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।

ब्रेक डाउन के तत्काल बाद सर्वप्रथम फटे हुए पंप के पानी को रोका गया और फायर ब्रिगेड सहित सभी संबंधित विभागों को सूचना देते हुए ज्यादा क्षति न हो इसे ध्यान में रखते हुए चल रहे अन्य पंपों को भी बंद कर दिया गया। पंप हाउस में इन्हें सुधारने का कार्य तीव्र गति से जारी है और देर शाम तक स्थिति सामान्य होने की संभावना है। वर्तमान स्थिति को देखते हुए 08 जुलाई 2025 (मंगलवार) को टाउनशिप में नियमित पेयजल सप्लाई आंशिक रूप से प्रभावित हो सकती है अतः टाउनशिप के रहवासियों से सहयोग की अपील की गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...