भिलाई के आयन मिश्रा का राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज देहरादून में चयन

भिलाई। भिलाई के 12 वर्षीय छात्र आयन मिश्रा ने छत्तीसगढ़ राज्य का गौरव बढ़ाते हुए राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज (RIMC), देहरादून में 8वीं कक्षा में प्रवेश के लिए आयोजित तीन-स्तरीय कठिन चयन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पार किया। इस प्रतिष्ठित संस्थान में छत्तीसगढ़ राज्य के लिए केवल एक सीट निर्धारित थी, जिसके लिए राज्यभर से कुल 80 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया।

तीन चरणों में आयोजित हुई परीक्षा :-

  • लिखित परीक्षा
  • साक्षात्कार
  • मेडिकल परीक्षण

तीनों चरणों में आयन मिश्रा ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए चयन हासिल किया। इस उल्लेखनीय उपलब्धि का श्रेय उनके माता-पिता को भी जाता है। उनकी माता किरण मिश्रा और पिता आनंद कुमार मिश्रा (जो भारतीय नौसेना से सेवानिवृत्त हैं) ने उन्हें देशसेवा की प्रेरणा दी और निरंतर मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण प्रदान किया। वर्तमान में आयन मिश्रा H.N. 96, मैत्री बिहार, भिलाई में अपने माता-पिता, बड़े पिता, बड़ी मां, दादी, बहन और भाई के साथ रहते हैं। आयन मिश्रा की इस ऐतिहासिक सफलता से न केवल उनके परिवार को गर्व है, बल्कि छत्तीसगढ़ और भिलाई को भी एक नई पहचान मिली है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शराब पीने से नाराज बेटे ने की मां की...

बालोद। स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच बालोद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। डौंडी थाना क्षेत्र के घोठिया...

छात्रा को आपत्तिजनक मैसेज भेजने का आरोप, शिक्षक पर...

बलरामपुर। रघुनाथनगर स्थित आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के व्यायाम शिक्षक संदीप गुप्ता पर छात्रा को मोबाइल पर आपत्तिजनक मैसेज भेजने का गंभीर आरोप...

ज्वेलर्स दुकान में चोरी का 72 घंटे में खुलासा,...

रायपुर। राजधानी रायपुर में रावतपुरा स्थित श्री गुरु ज्वेलर्स में हुई चोरी का पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है।...

युवती से विवाद के बाद युवक को कार से...

रायपुर। आमानाका थाना क्षेत्र में एम्स के सामने शुक्रवार शाम एक युवक की कार से कुचलकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, मृतक...