नगर निगम दुर्ग के सभापति को जान से मारने की धमकी, इलाके में मचा हड़कंप, थाने पहुंचे समर्थक

भिलाई। दुर्ग से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां नगर निगम सभापति को जान से मारने की धमकी मिली है। इतनी ही नहीं उनकी कार को रौंदने की भी कोशिश की गई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। वहीं समर्थकों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पूरा मामला पुलगांव थाना क्षेत्र का है।

बता दें कि दुर्ग नगर निगम सभापति श्याम शर्मा को जान से मारने की धमकी दी गई है। बताया जा रहा घटना घर के बाहर खड़ी दो पहिया वाहन को लेकर हुए विवाद के बाद हुई है, जिसमें अधिवक्ता नीरज चौबे पर आरोप लगाया गया है।

वहीं सभापति श्याम शर्मा और उनके समर्थकों ने देर रात थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ FIR करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...