BSP के मरोदा पंप हाउस में ब्रेक डाउन… कल वॉटर सप्लाई होगा प्रभावित

रिसाली, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के जल प्रबंधन विभाग के मरोदा पंप हाउस में आज सुबह लगभग 8ः30 बजे 1 पंप का एनआरबी का टॉप कवर फट गया। इससे हाइ प्रेशर में पानी पंप हाउस में तेजी से भरने लगा। इस पंप हाउस में पेयजल की आपूर्ति के लिए कुल 3 पंप चलते हैं। ब्रेक डाउन के तत्काल बाद शेष 2 पंप को प्रभावित होने से बचाने के लिए बंद कर दिया गया। जल आपूर्ति को सामान्य बनाने के लिए युद्धस्तर पर कार्य जारी है।

मरोदा पंप हाउस से भिलाई इस्पात संयंत्र और टाउनशिप को पेयजल की आपूर्ति की जाती है। सुबह 8ः30 बजे हुए ब्रेक डाउन के पूर्व टाउनशिप के अधिकांश हिस्सों में पेयजल की आपूर्ति लगभग कर दी गई थी। इस ब्रेक डाउन से पेयजल की आपूर्ति आंशिक रुप से प्रभावित हुई है, संयंत्र के उत्पादन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।

ब्रेक डाउन के तत्काल बाद सर्वप्रथम फटे हुए पंप के पानी को रोका गया और फायर ब्रिगेड सहित सभी संबंधित विभागों को सूचना देते हुए ज्यादा क्षति न हो इसे ध्यान में रखते हुए चल रहे अन्य पंपों को भी बंद कर दिया गया। पंप हाउस में इन्हें सुधारने का कार्य तीव्र गति से जारी है और देर शाम तक स्थिति सामान्य होने की संभावना है। वर्तमान स्थिति को देखते हुए 08 जुलाई 2025 (मंगलवार) को टाउनशिप में नियमित पेयजल सप्लाई आंशिक रूप से प्रभावित हो सकती है अतः टाउनशिप के रहवासियों से सहयोग की अपील की गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बिना रेरा पंजीयन भूखंडों की बिक्री पर CG-RERA की...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रियल एस्टेट क्षेत्र में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और भूखंड एवं आवास खरीदारों के हितों की सुरक्षा के लिए छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक...

गायों के कटे सिर मिलने के मामले में बड़ी...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के गौरीनगर इलाके में गायों के कटे हुए सिर मिलने के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया...

आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में डांसर के साथ डांस करते दिखे...

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में भाजपा के एक स्थानीय नेता का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो...

सेवारत शिक्षकों के लिए होगी विशेष टीईटी परीक्षा, राज्य...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के सेवारत शासकीय शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के विशेष आयोजन के प्रस्ताव को सहमति प्रदान की...