CG News : करंट से पिता-पुत्र की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

बिलासपुर। करंट की चपेट में आने से पिता और बेटे की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना सीपत थाना क्षेत्र के ऊनी गांव की है। यहां पिता और बेटा कुएं में मरे मेढ़क को निकालने उतरे थे। इसी दौरान समर्सिबल पंप के खुले तार से करंट फ़ैल गया। पानी में करंट फैलने की वजह से पिता-पुत्र उसकी चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

इस घटना की जानकारी मिलते ही सीपत पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में दर्दनाक हादसा : शिवनाथ नदी के तेज...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शिवनाथ नदी के छातागढ़ क्षेत्र में एक बार फिर दर्दनाक हादसा सामने आया है। जन्मदिन मनाने पहुंचे दोस्तों के...

CG Crime : घर से निकालने का डर दिखाकर...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक 14 साल की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने उसके 37 साल के पिता...

कारोबारी के सूने मकान से करोड़ों की चोरी, AC...

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में चोरों ने एक बड़े कारोबारी के सूने मकान को निशाना बनाकर सनसनीखेज चोरी की वारदात...

बिलासपुर में सर्पदंश मुआवजा घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तीन...

बिलासपुर। जिले में चर्चित सर्पदंश मुआवजा घोटाले के मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मामले में आरोपी...